Meta Pixel

विधानसभा प्रश्नों के उत्तर भेजने में सहयोग हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

Spread the love

दुर्ग, 30 जून 2026/ छत्तीसगढ़ विधानसभा का षष्ठम विधानसभा के दशम् सत्र 13 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 17 जुलाई 2026 तक आयोजित है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तैयार करने के लिये जिले के अधिकारियों से सामंजस्य स्थापित कर त्वरित गति से जवाब भेजने के लिये जिला कार्यालय दुर्ग हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर के आदेशानुसार अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह को नोडल अधिकारी तथा डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारी को विधानसभा प्रश्नों की जानकारी समय-सीमा में प्राप्त कर नोडल अधिकारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *