अगर आपने जुलाई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बनाई है, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। जुलाई 2026 में सप्ताहांत और विभिन्न राज्यों के स्थानीय त्योहारों को मिलाकर देशभर में बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे। ऐसे में शाखा जाने से पहले छुट्टियों की सूची देख लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
जुलाई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
जुलाई महीने में चार रविवार और दो शनिवार की नियमित छुट्टियों के अलावा कई राज्यों में स्थानीय पर्व और सांस्कृतिक आयोजनों के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
सभी राज्यों में सामान्य बैंक अवकाश
रविवार
- 5 जुलाई
- 12 जुलाई
- 19 जुलाई
- 26 जुलाई
शनिवार
- 11 जुलाई (दूसा शनिवार)
- 25 जुलाई (चौथा शनिवार)
इन छह दिनों में पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
राज्यों के अनुसार अतिरिक्त बैंक अवकाश
6 जुलाई – मिजोरम
MHIP (Mizo Hmeichhe Insuihkhawm Pawl) दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
9 जुलाई – मेघालय
‘Beh Deinkhlam’ त्योहार के कारण बैंक अवकाश रहेगा।
16 जुलाई – ओडिशा, उत्तराखंड और मणिपुर
रथ यात्रा, कांग और हरेला पर्व के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
17 जुलाई – मेघालय
यू तिरोट सिंह की पुण्यतिथि पर बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
18 जुलाई – सिक्किम
बौद्ध पर्व ‘Drukpa Tshe-zi’ के अवसर पर बैंकों में अवकाश रहेगा।
22 जुलाई – त्रिपुरा
खारची पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, डिजिटल पेमेंट और एटीएम जैसी सुविधाओं का सामान्य रूप से उपयोग कर सकेंगे। इसलिए जरूरी बैंकिंग कार्यों की योजना छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही बनाएं।