Meta Pixel

पल्स पोलियो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

Spread the love

दुर्ग, 01 जुलाई 2026/  राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस ‘‘पल्स पोलियो अभियान‘‘ की समस्त सूक्ष्म कार्ययोजना के अनुरूप कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में डॉ. संजीव ग्लैड डी.एच.ओ., डॉ. दिव्या श्रीवास्तव जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे, जिला नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव डीटीओ, समस्त शहरी एवं ग्रामीण खण्ड चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के लक्षित 257134 के विरुद्ध  254118 बच्चों को पोलियो दवा पिला कर 99 प्रतिशत सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव द्वारा विस्तार से बताया गया, राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 0 से 05 वर्ष के बच्चों को 28 जून 2026 को निर्धारित बूथ पर 208518 तथा 29 जून 2026 को 31457 व 30 जून 2026 को 14143 घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए कुल 254118 बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई।
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इंडियन पिडियाट्रिक एसोसिएशन, नगर पालिक निगमों के महापौर, सरपंचों, पंचों, वार्ड पार्षदों पत्रकार बंधुओं जिले के समस्त विकासखंडो में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों एवं समस्त जनता के भागीदारी से पिछले चक्रों की भांति इस वर्ष के भी सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *