Meta Pixel

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस-2026 मनाया गया

Spread the love

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में  01 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस-2026 के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के प्रेरणास्रोत एवं प्रख्यात चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं अधिकारियों ने उनके व्यक्तित्व एवं चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण को नमन करते हुए समाज के प्रति चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय कुमार, अध्यक्ष (आईएमए, दुर्ग) डॉ. रजनीश मल्होत्रा सहित अस्पताल के सभी वरिष्ठ एवं सम्मानित चिकित्सक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान चिकित्सकों के सम्मान में ‘स्कार्फ समारोह’ आयोजित किया गया। इस अभिनव पहल के माध्यम से चिकित्सा समुदाय के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सभी चिकित्सकों की सेवा, समर्पण एवं मानवीय संवेदनाओं का अभिनंदन किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन चिकित्सकों के बीच आपसी सहयोग, टीम भावना तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), दुर्ग शाखा के सहयोग से “ब्लड डोनेशन ड्राइव” का भी आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं मानव सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने रोगियों को गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील एवं समर्पित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया।

उल्लेखनीय है कि भारत में प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को महान चिकित्सक, शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यह दिवस चिकित्सकों के अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने तथा समाज में स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *