Meta Pixel

संसाधन स्त्रोत केंद्र हेतु स्पीच थैरेपिस्ट और अटेंडेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

Spread the love

दुर्ग, 02 जुलाई 2026/ जिले में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण शासकीय पहल की गई है। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़, रायपुर के दिशा-निर्देशों के परिपालन में, जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा दुर्ग द्वारा विकासखण्ड स्तर पर संचालित संसाधन स्रोत केन्द्रों के लिए अस्थाई नियुक्तियों हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से संसाधन स्रोत केन्द्रों में रिक्त पदों को भरा जाएगा ताकि विशेष बच्चों को आवश्यक थेरेपी और सहायता सुलभ कराई जा सके।
  जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत ’स्पीच थैरेपिस्ट’ के 01 पद पर अस्थाई रूप से नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए निश्चित मानदेय 20,833 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, केंद्र के सुचारू संचालन और बच्चों की देखभाल हेतु ’अटेंडेंट’ के 02 अस्थाई पदों पर भी भर्ती की जा रही है, जिसके लिए 7,000 रुपये प्रति माह का निश्चित मानदेय देय होगा। इच्छुक और योग्य आवेदक इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निश्चित की गई है। आवेदकों की सुविधा के लिए विभाग द्वारा डिजिटल लिंक जारी किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार स्पीच थैरेपिस्ट पद के लिए निर्धारित गूगल लिंक (https://forms.gle/9QyZKhS1LQXNLLBZ9) और अटेंडेंट पद के लिए (https://forms.gle/QuNsXab52yqAVDhKA) पर जाकर अपना आवेदन सफलता पूर्वक दर्ज कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित विस्तृत शैक्षणिक योग्यता, नियम एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक किसी भी कार्य दिवस में जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा दुर्ग के सूचना पटल ( Notice Board  ) का अवलोकन कर सकते हैं। यह आदेश जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *