Meta Pixel

सुकमा की बेटी शैली गुप्ता का भव्य स्वागत : अंतरराष्ट्रीय Matsogi-do में स्वर्ण जीतकर बढ़ाया भारत का मान, युवाओं के लिए बनी प्रेरणा

Spread the love

सुकमा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर जिले और देश का गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ी शैली गुप्ता के शनिवार को सुकमा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती भुवनेश्वरी यादव एवं उनकी टीम ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण और स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान खेल प्रेमियों और नागरिकों ने शैली की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सुकमा की बेटी ने दिलाया स्वर्ण, Matsogi-do में शानदार प्रदर्शन
गौरतलब है कि, राजधानी नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 24 से 26 जून 2026 तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय Matsogi-do प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए सुकमा की शैली गुप्ता ने सीनियर महिला 49 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा शिकस्त देकर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता।

शैली गुप्ता की उपलब्धि से सुकमा को मिली नई पहचान
शैली की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने सुकमा को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है। कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाले सुकमा से अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल रहे हैं, जो जिले की बदलती तस्वीर को दर्शाता है। स्वागत समारोह के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी यादव ने कहा कि शैली गुप्ता की सफलता पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि से जिले के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और खेलों के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा।

यह जीत सुकमा, देश और मेरे परिवार को समर्पित- शैली
शैली गुप्ता ने सम्मान के लिए सभी नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, यह जीत सुकमा की जनता, अपने परिवार, प्रशिक्षकों और पूरे देश को समर्पित है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी वे भारत के लिए और अधिक पदक जीतने का प्रयास करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *