Meta Pixel

घर के सामने मौत का गड्ढा : पानी में डूबने से भाई-बहन की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Spread the love

राजिम। गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। नगर पंचायत कोपरा में घर के सामने बने पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चों में 4 वर्षीय बालक और उसकी 6 वर्षीय बहन शामिल हैं। दोनों घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान वे घर के सामने मौजूद करीब 10 से 12 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंच गए और डूब गए। काफी देर तक बच्चे दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, जिसके बाद दोनों के शव गड्ढे से बाहर निकाले गए।

मुश्किल दौर से गुजर रहा है परिवार
बताया जा रहा है कि बच्चों के पिता हत्या के एक मामले में जेल में बंद हैं। वहीं दोनों मासूम अपने दादा-दादी और चाचा-चाची के साथ रह रहे थे। इस हादसे ने परिवार पर दुखों का एक और बड़ा पहाड़ तोड़ दिया है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पाण्डुका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गड्ढा किस कारण बना था और सुरक्षा के क्या इंतजाम थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *