Meta Pixel

Bastar Crime News: सीक्रेट सूचना पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पिकअप से ₹1 करोड़ का गांजा जब्त; UP जा रही थी खेप

Spread the love

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर बस्तर पुलिस को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो पिकअप वाहन से 214 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.07 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं उसका एक साथी बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को मिली थी गांजा तस्करी की सूचना

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक सफेद रंग की बोलेरो पिकअप में बड़ी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, वाहन में दो लोग सवार थे और गांजे की खेप लेकर जगदलपुर की दिशा में बढ़ रहे थे।

सूचना मिलने के बाद बस्तर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास नाकाबंदी की और आने-जाने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी।

देर रात पुलिस ने रोकी संदिग्ध बोलेरो पिकअप

शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध सफेद बोलेरो पिकअप आती दिखाई दी।

पुलिस ने वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान पिकअप में रखी 9 प्लास्टिक बोरियां मिलीं।

बोरियों को खोलकर देखा गया तो उनके अंदर 105 पैकेट में गांजा भरा हुआ था।

214.300 किलो गांजा बरामद

पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजे का कुल वजन 214.300 किलोग्राम है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो पिकअप को भी जब्त कर लिया।

इसके अलावा एक Samsung मोबाइल फोन और 700 रुपये नकद भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागा आरोपी

वाहन रुकते ही पिकअप में सवार एक व्यक्ति अचानक जंगल की ओर भाग निकला।

बारिश और अंधेरे के कारण आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। हालांकि पुलिस टीम ने वाहन चालक को मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी 34 वर्षीय विजय पांडेय के रूप में हुई है।

फरार आरोपी की पहचान सोनू यादव के रूप में

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपने फरार साथी का नाम सोनू यादव बताया है।

पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है। उसके संभावित ठिकानों और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही थी गांजे की खेप

प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि गांजे की बड़ी खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी।

सीएसपी सुमीत कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में गांजा तस्करी का रूट ओडिशा से उत्तर प्रदेश की ओर होने की जानकारी मिली है।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांजा कहां से लोड किया गया था और उत्तर प्रदेश में इसे किस व्यक्ति या नेटवर्क तक पहुंचाया जाना था।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख)(ii)(ग) के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश जारी है।

बस्तर पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *