Meta Pixel

संयंत्र के 15 कार्मिक उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘शाबाश अवार्ड’ से सम्मानित

Spread the love

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा आयोजित प्रथम भिलाई स्टील हाफ मैराथन के सफल आयोजन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुल 15 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को द्वितीय चरण में ‘शाबाश अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। भिलाई क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की।

सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों में महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) श्री जे. एन. ठाकुर, महाप्रबंधक एवं अध्यक्ष (ऑफिसर्स एसोसिएशन) श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संजय द्विवेदी, महाप्रबंधक नगर सेवाएं विभाग) श्री विष्णु के. पाठक, महाप्रबंधक (मानव संसाधन- सचिवालय) श्री सौमिक डे, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) श्री विकास चंद्रा, उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री राजेन्द्र प्रसाद, सहायक महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) श्री अंकुर मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक (सीओ सीसीडी) श्री परविंदर सिंह ग्रेवाल, सहायक महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री जवाहर बाजपेयी, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री जॉर्ज विलियम, उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री अभिजीत भौमिक, पूर्व उप प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री डेनिस क्रिस्टी, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन- आईआर एवं सीएलसी) श्री के. शशांक राव तथा सेक्शन एसोसिएट (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री अनिरुद्ध शामिल थे।

इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) श्री जे. एन. ठाकुर सहित संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारी संपर्क प्रशासन एवं जनसंपर्क, मानव संसाधन, ज्ञानार्जन एवं विकास, टाउन सर्विसेज तथा स्पोर्ट्स, कल्चर एंड सिविक एमेनिटीज विभागों से संबंधित थे। इन सभी ने प्रथम भिलाई स्टील हाफ मैराथन के सफल आयोजन में विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

अपने संबोधन में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रथम भिलाई स्टील हाफ मैराथन की सफलता विभिन्न विभागों, श्रमिक संगठनों, ऑफिसर्स एसोसिएशन तथा सहयोगी एजेंसियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने आयोजन के दौरान प्राप्त अनुभवों एवं सीख का उल्लेख करते हुए कहा कि बेहतर समन्वय, प्रतिबद्धता एवं टीमवर्क के बल पर इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए आगामी वर्ष इस आयोजन को और अधिक व्यवस्थित, भव्य एवं सफल बनाने के लिए इसी समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

सम्मान समारोह के उपरांत पुरस्कार विजेताओं एवं उनके जीवनसाथियों के सम्मान में रात्रिभोज (डिनर) का आयोजन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *