Meta Pixel

बलौदा बाजार के खोरसी नाला में हादसा : 36 घंटे बाद मिला लापता युवक का शव, तेज बहाव में पलटा था पिकअप

Spread the love

बलौदा बाजार – छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के खोरसी नाला में बिजली विभाग के कर्मचारियों को लेकर जा रही पिकअप वाहन के हादसे के बाद लापता हुए ठेका कर्मचारी पार्थिव ध्रुव की तलाश आखिरकार पूरी हो गई। करीब 36 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने उसका शव बरामद कर लिया।

दोबारा सर्च ऑपरेशन में मिला युवक का शव
मिली जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर तेज बहाव के बीच पिकअप वाहन नाले में पलटी थी, वहां से करीब 300 मीटर दूर पार्थिव ध्रुव का शव मिला। बुधवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों के साथ दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। कुछ देर की तलाश के बाद टीम को शव दिखाई दिया, जिसे बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

लगातार तलाश में जुटी थी टीम
बताया जा रहा है कि, पार्थिव ध्रुव बिजली विभाग में ठेका कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। हादसे के बाद से पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं। प्रशासन ने आसपास के गांवों में मुनादी भी करवाई थी, ताकि युवक के संबंध में कोई सूचना मिलने पर तत्काल जानकारी मिल सके। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पिकअप पलटने से हुआ था हादसा 
गौरतलब है कि, बिजली विभाग के कर्मचारियों को लेकर जा रही पिकअप वाहन खुसी नाला पार करते समय तेज बहाव में पलट गई थी। हादसे के बाद से पार्थिव ध्रुव लापता था, जिसकी तलाश पिछले 36 घंटों से लगातार जारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *