रायपुर। विष्णुदेव सरकार ने निगम मंडल की एक और सूची जारी की है। राज्य महिला आयोग, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड, राज्य अनुसूचित आयोग, मछुआ कल्याण बोर्ड, संस्कृत विद्याा मंडल, शाकंभरी बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की गई है। गौरीशंकर श्रीवास को केश शिल्पी बोर्ड और ममता साहू राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनाई गई हैं।
जारी सूची में गौरीशंकर श्रीवास को केश शिल्पी बोर्ड का अध्यक्ष और देव शरण सेन को सदस्य नियुक्त किया गया है। राज्य महिला आयोग में डॉ. ममता साहू को अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष पद पर रामलाल चौहान, उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे और सौरभ सिंह जागृत दुर्गा महेश्वर और दयावंत बांधे को सदस्य नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड में आनंद निषाद को अध्यक्ष और नेतराम निषाद को सदस्य नियुक्त किया गया है।
संस्कृत विद्या मंडल के अध्यक्ष राजेश राजपूत
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल रायपुर में अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत, सदस्य सुमन मुथा बनाई गई हैं। शाकंम्बरी बोर्ड में राजेंद्र कुमार नायक को अध्यक्ष, बसंत पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल, प्रेम पटेल को सदस्य नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग अध्यक्ष सुधीर गौतम, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य मनमथ नाथ शर्मा, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम सदस्य प्रसन्ना अवस्थी, रायपुर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जेपी शर्मा, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल उपाध्यक्ष किशोर महानंद, गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष मंगल दास ठाकुर को नियुक्त किया गया है।
साय ने नियुक्तियों पर दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति एवं अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी होने पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी जनसेवा, सुशासन और लोककल्याण के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति प्रदान करेंगे।