स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता के दौर में वजन प्रबंधन (Weight Management) एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। अक्सर लोग सख्त डाइट या कठिन वर्कआउट के चक्कर में थक जाते हैं, लेकिन परिणाम स्थायी नहीं मिल पाते। बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान का मानना है कि वजन घटाने का अर्थ पसंदीदा चीजों का त्याग करना नहीं, बल्कि जीवनशैली में टिकाऊ और समझदारी भरी आदतें शामिल करना है।
खाने पर रोक के बजाय पोषक तत्वों को बढ़ाएं
सोहा अली खान के अनुसार, अपने आहार में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करना सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। पसंदीदा खाने को पूरी तरह छोड़ने के बजाय, ऐसी चीजें शामिल करें जो शरीर को जरूरी पोषण दें। वे बताती हैं कि कैलिफोर्निया बादाम इसके लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं। 24 पोषक तत्वों से भरपूर बादाम में ‘मोनोअनसैचुरेटेड फैट’ होता है, जो न केवल भूख को नियंत्रित रखता है, बल्कि भोजन के बाद ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से भी रोकता है।
सही विकल्पों का करें चुनाव
अपनी पसंदीदा खाने की चीजों से दूरी बनाना मुश्किल होता है और इससे उन्हें खाने की इच्छा और बढ़ सकती है। इसका सही समाधान है- ‘स्वस्थ विकल्प’। सोहा सुझाव देती हैं कि:
- मीठे पेय पदार्थों की जगह ‘इन्फ्यूज़्ड वॉटर’ का सेवन करें।
- बाहर के फास्ट फूड के बजाय घर पर बना खाना चुनें।
- मिठाई की तलब होने पर फल का विकल्प अपनाएं।
स्मार्ट स्नैकिंग है बेहद जरूरी
भोजन के बीच में लगने वाली भूख अक्सर हमें अनहेल्दी स्नैक्स की ओर धकेलती है। सोहा का कहना है कि स्नैकिंग के लिए ऐसे विकल्प चुनें जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराएं। फल और कैलिफोर्निया बादाम का सेवन ऊर्जा बनाए रखने और दिनभर सक्रिय एवं एकाग्र रहने में मदद करता है।
प्रोटीन और सक्रिय जीवनशैली का महत्व
वजन को प्रभावी ढंग से नियंत्रित रखने के लिए हर भोजन में प्रोटीन को शामिल करना अनिवार्य है। अंडे, पनीर, चने, टोफू और लीन मीट जैसे खाद्य पदार्थ मांसपेशियों को स्वस्थ रखने और मेटाबॉलिज्म को गति देने में सहायक होते हैं। सोहा जोर देती हैं कि खान-पान के साथ ही नियमित शारीरिक गतिविधि भी जरूरी है। व्यायाम के दौरान बेहतर प्रदर्शन और रिकवरी के लिए बादाम जैसे पोषक तत्वों का सेवन काफी फायदेमंद होता है, जिनमें अर्जिनिन और विटामिन ई जैसे तत्व मौजूद होते हैं।