Meta Pixel

प्रदेश में अगले 4 दिन कम बारिश होगी:इसके बाद मध्य-दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, सामान्य से 15% कम बरसा पानी

Spread the love

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। फिलहाल प्रदेश में मानसून सामान्य रूप से सक्रिय है, लेकिन अब भी मौसमी बारिश सामान्य से 15 प्रतिशत कम है।

1 जून से 9 जुलाई तक प्रदेश में 242.8 मिमी (9.5 इंच) बारिश दर्ज की गई, जबकि इस दौरान सामान्य तौर पर 284.6 मिमी (11.2 इंच) बारिश होनी चाहिए थी। वहीं तापमान की बात करें तो शुक्रवार को दुर्ग में सबसे अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा

क्यों हो रही बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बना निम्न दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) अभी भी सक्रिय है। इसके साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से 9.5 किमी तक फैला हुआ है। हालांकि यह सिस्टम अगले 24 घंटे में कमजोर पड़ सकता है। वहीं मानसून ट्रफ भी उत्तर भारत से होकर गुजर रही है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर बना हुआ है।

रायपुर में आज ऐसा रहेगा मौसम

रायपुर में आज (शनिवार) दिनभर बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

प्रदेश में अब तक 15% कम बारिश

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी भी सामान्य से पीछे चल रही है। 1 जून से 9 जुलाई 2026 तक प्रदेश में 242.8 मिमी (9.5 इंच) बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सामान्य तौर पर 284.6 मिमी (11.2 इंच) बारिश होनी चाहिए थी। यानी प्रदेश में अब भी 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है

एक सप्ताह में तेजी से सुधरी स्थिति

जून के आखिरी सप्ताह और जुलाई की शुरुआत में छत्तीसगढ़ में बारिश की कमी 40 प्रतिशत से ज्यादा हो गई थी। लेकिन पिछले एक सप्ताह से कई जिलों में लगातार अच्छी बारिश होने से हालात सुधर गए हैं। अब बारिश की कमी घटकर 15 प्रतिशत रह गई है। अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश होती रही, तो प्रदेश जल्द ही सामान्य बारिश की श्रेणी में आ सकता है।

कई जिलों में सामान्य से काफी ज्यादा बारिश

सारंगढ़-बिलाईगढ़ सबसे अधिक भीगा है, जहां 450.7 मिमी (17.7 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई। यह सामान्य से 84% अधिक है। इसके अलावा दंतेवाड़ा 356.4 मिमी (14.0 इंच), मुंगेली 324 मिमी (12.8 इंच), सक्ती 318.2 मिमी (12.5 इंच), महासमुंद 309.2 मिमी (12.2 इंच), रायपुर 297 मिमी (11.7 इंच) और जांजगीर-चांपा 293.3 मिमी (11.5 इंच) में भी सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

सरगुजा में सबसे कम बरसा पानी

सरगुजा में सबसे कम 144.4 मिमी (5.7 इंच) बारिश हुई है, जो सामान्य से 53% कम है। इसके अलावा कांकेर (48% कम), जशपुर (43% कम), कोरिया (36% कम), गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (32% कम), मोहला-मानपुर-चौकी (31% कम), कोंडागांव (30% कम), बेमेतरा (29% कम), सुकमा (27% कम) और सूरजपुर (26% कम) में भी सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *