Meta Pixel

Work Productivity Tips: ऑफिस के हाई-प्रेशर वर्क से बढ़ रहा स्ट्रेस? प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 10 आसान ट्रिक्स

Spread the love

कई बार काम का दबाव, लगातार आने वाले मैसेज और थकान की वजह से काम में मन लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में खुद को तरोताजा और फोकस बनाए रखने के लिए ये 10 आसान और असरदार टिप्स अपनाएं। ये आदतें न सिर्फ आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करेंगी, बल्कि काम का तनाव कम करके आपको बेहतर प्रदर्शन करने में भी मददगार साबित होंगी।

1. दिन की शुरुआत प्लानिंग से करें
काम शुरू करने से पहले 5–10 मिनट निकालकर पूरे दिन की योजना बना लें। जरूरी कामों की लिस्ट बनाएं और पहले सबसे जरूरी काम पूरा करें।

2. एक समय में एक ही काम करें

एक साथ कई काम करने से  कामों में गलतियां बढ़ सकती हैं। इसलिए पहले एक काम पूरा करें, फिर दूसरे काम की शुरुआत करें।

3. मोबाइल और नोटिफिकेशन से दूरी रखें
बार-बार आने वाले कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया नोटिफिकेशन आपका ध्यान भटका सकते हैं। काम के दौरान गैर-जरूरी अलर्ट बंद रखें और तय समय पर ही मैसेज चेक करें।

4. बीच-बीच में छोटा ब्रेक लें
लगातार काम करने से थकान बढ़ती है। हर घंटे पर 5 मिनट का ब्रेक लें, थोड़ा टहलें या स्ट्रेचिंग करें। इससे दिमाग तरोताजा रहता है।

5. जरूरी काम पहले करें

हर काम समान जरूरी नहीं होता। पहले उन कामों को पूरा करें जिनकी समय-सीमा नजदीक हो या जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हों।

6. कार्यस्थल साफ रखें
साफ और व्यवस्थित डेस्क आपको बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है। जरूरी सामान अपने पास रखें और अन्य फाइलों को डेस्क अलग व्यवस्थित रखें।

7. तनाव को कंट्रोल करें
काम का तनाव बढ़ने पर कुछ मिनट गहरी सांस लें, थोड़ा टहलें या अपने किसी भरोसेमंद सहकर्मी से बात करें। इससे मन शांत रहता है।

8. बेवजह की मीटिंग से बचें

अगर किसी बात का समाधान ईमेल या मैसेज से हो सकता है, तो लंबी मीटिंग से बचें। इससे आपका समय बचेगा।

9. नई चीजें सीखते रहें
नई तकनीक और स्किल सीखने से काम आसान होता है और करियर में आगे बढ़ने के मौके भी बढ़ते हैं।

10. दिन खत्म होने से पहले समीक्षा करें
ऑफिस से निकलने से पहले दिनभर के काम की समीक्षा करें और अगले दिन के जरूरी कामों की सूची तैयार कर लें। इससे अगले दिन की शुरुआत आसान होती है।

छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाकर आप कठिन दिनों में भी काम पर फोकस बनाए रख सकते हैं। सही प्लानिंग, समय का बेहतर इस्तेमाल और नियमित ब्रेक लेने से न केवल आपकी उत्पादकता बढ़ेगी, बल्कि काम का तनाव भी कम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *