Meta Pixel

राखी क्षेत्र में मिली सिर कटी लाश: तालाब के पास बोरे में बंद था शव

Spread the love

रायपुर – राखी थाना क्षेत्र के बेंद्री गांव में मंगलवार सुबह बोरी में सिर कुचली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस तथा फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम जांच कर रही है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेज दिया गया है। मृतक की शिनाख्ती की कोशिश की जा रही है। 

लाश मिलने की जानकारी पुलिस को ग्रामीणों से मिली। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि, घटना दिनांक को सुबह वे काम करने अपने खेत तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर तालाब के पास सड़क किनारे पड़े एक संदिग्ध बोरे पर पड़ी। बोरे के बाहर खून क निशान दिखाई दे रहा था। शक होने पर किसी अनहोनी की आशंका में ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरी खोल कर देखा, बोरी के अंदर एक युवक की लाश मिली। 

सिर पर कई वार के निशान मिले
मृतक की उम्र 30-35 वर्ष होने की बात पुलिस कह रही है। सिर पर किसी नुकीली चीज के साथ किसी भारी वस्तु से वार कर युवक की हत्या किए जाने की आशंका है। सिर पर कई चोट के निशान मिले हैं। वार इतने गंभीर थे कि उसका सिर पूरी तरह कुचल गया। शव की स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई है। पुलिस को आशंका है कि हत्या किसी दूसरी जगह कर लाश को बोरी में लाकर सूनसान इलाके में फेंका गया है। आरोपियों की पहचान करने पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *