Meta Pixel

दुर्ग के प्रियदर्शिनी परिसर में बोरिंग का केबल चोरी:बाइक से आए 3 चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र स्थित प्रियदर्शिनी परिसर में बोरिंग का बिजली केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। बदमाश बाइक से चोरी करने पहुंचे थे। एक बाइक पर तीन चोर आए और परिसर से चोरी कर आसानी से चले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ सुपेला थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक ब्लॉक नंबर-3, प्लॉट नंबर-3, प्रियदर्शिनी परिसर (पूर्व), थाना सुपेला निवासी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि 14 जुलाई को उनके परिसर में लगी बोरिंग का बिजली केबल किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। घटना की जानकारी तब हुई, जब बोरिंग चालू करने की कोशिश की गई। जांच करने पर पता चला कि बोरिंग का पूरा बिजली केबल गायब है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

शहर के बीच हुई चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी में एक बाइक में तीन चोर आते हुए और परिसर में प्रवेश कर चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि केबल चोरी होने के कारण बोरिंग पूरी तरह बंद हो गई है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद नीरज कुमार मिश्रा ने सुपेला थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस से अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू करने की मांग की है। शिकायत के साथ पीड़ित ने बोरिंग और बिजली केबल से जुड़े फोटो व अन्य जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध कराने की बात कही है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *