Meta Pixel

सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तें, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Spread the love

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया है, लेकिन इसके लिए उन्होंने सरकार के सामने तीन शर्तें रखी हैं। उनका कहना है कि इन तीनों में से किसी एक शर्त के पूरी होने पर वह तुरंत अपना अनशन खत्म कर देंगे।

वांगचुक ने आरोप लगाया कि उन्हें अस्पताल परिसर में अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है। उनके मुताबिक, उनकी आवाजाही, लोगों से मिलने और सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखने की स्वतंत्रता पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। उन्होंने इसे अपने मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया।

‘एक्स’ पर पोस्ट कर रखीं तीन मांगें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए गए अपने संदेश में वांगचुक ने कहा कि वह 20 जुलाई को अनशन समाप्त करने के लिए तैयार हैं, यदि सरकार उनकी तीन में से किसी एक मांग को स्वीकार करती है।

पहली मांग के तहत उन्होंने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सामने आई खामियों और हाल के पेपर लीक मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार करने की अपील की है। यदि ऐसा नहीं किया जाता, तो दूसरी मांग के अनुसार उन्हें या कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शीर्ष नेतृत्व को संसद तक जाकर अपनी बात रखने की अनुमति दी जाए।

सांसदों से अस्पताल आने की अपील

वांगचुक ने तीसरा विकल्प भी रखा है। उन्होंने कहा कि यदि खराब स्वास्थ्य या प्रशासनिक प्रतिबंधों के कारण उनका संसद पहुंचना संभव नहीं हो, तो विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद और वरिष्ठ नेता सफदरजंग अस्पताल आकर उन्हें भरोसा दें कि वे संसद में शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।

वांगचुक ने कहा कि इन तीनों में से किसी भी एक मांग पर सहमति बनने के बाद वह अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *