नई दिल्ली। Dell Technologies ने भारतीय गेमिंग बाजार में अपने प्रीमियम Alienware पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए तीन नए हाई-परफॉर्मेंस लैपटॉप Alienware 16X Aurora, Alienware 16 Area-51 और Alienware 18 Area-51 लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन लैपटॉप्स को अत्याधुनिक हार्डवेयर, एडवांस कूलिंग सिस्टम और एआई-आधारित परफॉर्मेंस फीचर्स के साथ पेश किया है। इससे पहले इन मॉडलों को वैश्विक स्तर पर CES 2026 में प्रदर्शित किया गया था।
भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Alienware 16X Aurora की शुरुआती कीमत ₹2,62,990 रखी गई है। वहीं Alienware 16 Area-51 की शुरुआती कीमत ₹3,97,960 और Alienware 18 Area-51 की शुरुआती कीमत ₹3,95,200 है।
ये तीनों गेमिंग लैपटॉप Dell की आधिकारिक वेबसाइट, Dell Exclusive Stores, अधिकृत रिटेल आउटलेट्स और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
Alienware 16X Aurora के फीचर्स
Alienware 16X Aurora में 16 इंच का WQXGA OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 240Hz रिफ्रेश रेट, 0.2ms रिस्पॉन्स टाइम और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए इसमें Alienware Cryo-Tech Cooling Chamber दिया गया है, जबकि Stealth Mode को F7 Key के जरिए तुरंत एक्टिव किया जा सकता है।
यह लैपटॉप Intel Core Ultra Plus और Intel Core Ultra 9 290HX Plus प्रोसेसर तक के विकल्प के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA GeForce RTX 5070 Ti Laptop GPU तक का सपोर्ट मिलता है।
इसके अलावा लैपटॉप में 64GB RAM, 4TB SSD स्टोरेज, Full HD HDR Webcam, Windows Hello IR, Dolby Audio और 96Wh बैटरी दी गई है। इसका वजन लगभग 2.66 किलोग्राम है।
Alienware 16 Area-51 और 18 Area-51 की खासियत
Alienware 16 Area-51 में 16 इंच WQXGA OLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Alienware 18 Area-51 में 18 इंच WQXGA डिस्प्ले मिलता है, जो 300Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट करता है।
दोनों लैपटॉप Intel Core Ultra 290HX Plus प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 50 Series Laptop GPU के साथ आते हैं। हाई-एंड मॉडल में RTX 5090 Laptop GPU भी उपलब्ध है।
इन डिवाइसेज़ में 64GB DDR5 RAM, 2TB SSD स्टोरेज, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, 2MP Full HD IR कैमरा और 8MP UHD HDR IR कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Per-Key AlienFX RGB Keyboard, CherryMX Mechanical RGB Keyboard और चुनिंदा मॉडल्स में AlienFX RGB Touchpad भी दिया गया है।
दोनों लैपटॉप में 96Wh बैटरी के साथ 360W GaN फास्ट चार्जर मिलता है। Alienware 16 Area-51 का वजन 3.4 किलोग्राम, जबकि Alienware 18 Area-51 का वजन 4.34 किलोग्राम है।