दुर्ग, 22 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिले में प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी आदेशों को अधिक्रमित करते हुए नवीन पदस्थापना की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवीन अनुविभागीय अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिसके तहत श्री महेश सिंह राजपूत, संयुक्त कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग (ग्रामीण) का दायित्व सौंपा गया है। श्री लवकेश कुमार ध्रुव, संयुक्त कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धमधा एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी क्रम में श्री उत्तम कुमार ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाटन एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाटन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं श्री प्रकाश सोनी, डिप्टी कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिलाई-3 एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 का नवीन प्रभार प्रदान किया गया है।