Meta Pixel

CJP के Instagram पर फॉलोअर्स की बंपर बढ़ोतरी, 6 दिन में जुड़े 44 लाख नए यूजर्स

Spread the love

CJP Instagram Growth: सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ का नाम तेजी से सुर्खियों में बना हुआ है। 20 जुलाई को संसद मार्च के बाद Gen-Z यूजर्स ने इस नाम को सोशल मीडिया पर ऐसा ट्रेंड बनाया कि कुछ ही दिनों में यह चर्चा का बड़ा विषय बन गया। शुरुआत में मीम्स और व्यंग्य तक सीमित रहने वाला CJP अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यापक पहचान बना चुका है।

इसका सबसे बड़ा असर Instagram पर देखने को मिला है, जहां CJP के आधिकारिक अकाउंट की फॉलोअर्स संख्या में रिकॉर्ड स्तर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 20 जुलाई को अकाउंट पर करीब 22.3 मिलियन (2.23 करोड़) फॉलोअर्स थे, जो 26 जुलाई तक बढ़कर 26.7 मिलियन (2.67 करोड़) पहुंच गए। यानी सिर्फ छह दिनों में करीब 44 लाख नए फॉलोअर्स जुड़े और अकाउंट में लगभग 20 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई।

6 दिनों में औसतन 7.3 लाख नए फॉलोअर्स

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 20 जुलाई से 26 जुलाई के बीच CJP के Instagram अकाउंट पर कुल 4.4 मिलियन (44 लाख) नए यूजर्स जुड़े। इसका मतलब है कि हर दिन औसतन करीब 7.3 लाख (7,33,000) नए लोग इस अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं। यह बढ़ोतरी सोशल मीडिया पर CJP की बढ़ती लोकप्रियता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाती है।

Instagram पर बड़े राजनीतिक दलों से आगे

26 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ CJP अब देश के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनीतिक Instagram अकाउंट्स में शामिल हो गया है। इसकी फॉलोअर्स संख्या कई प्रमुख राजनीतिक दलों के आधिकारिक Instagram अकाउंट्स से अधिक बताई जा रही है।

BJP और Congress से ज्यादा फॉलोअर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, CJP के Instagram फॉलोअर्स BJP के करीब 9 मिलियन और Congress के लगभग 14 मिलियन फॉलोअर्स से भी अधिक हैं। इस तेज डिजिटल विस्तार के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी तेज हो गई है कि यह बढ़ती लोकप्रियता युवाओं के रुझान का संकेत है या फिर सोशल मीडिया एल्गोरिदम का प्रभाव।

X अकाउंट पर भी हुआ विवाद

Instagram पर तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के बीच CJP का X (पूर्व में Twitter) अकाउंट भी विवादों में रहा। संगठन का X अकाउंट, जिस पर 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे, भारत में ब्लॉक कर दिया गया था।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें इसकी आशंका पहले से थी। इसके बाद संगठन ने अपने समर्थकों तक पहुंच बनाए रखने के लिए वैकल्पिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और बैकअप अकाउंट्स पर फोकस करना शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *