Meta Pixel

जनगणना 2027 के तहत शिक्षकों को कर्तव्य प्रमाण पत्र व अर्जित अवकाश प्रदान संबंधी आदेश निरस्त

Spread the love

दुर्ग, 28 जुलाई 2026/ कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने जिले में “भारत की जनगणना 2027” के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त शिक्षकों को सामूहिक कर्तव्य प्रमाण पत्र (ड्यूटी सर्टिफिकेट) जारी करने तथा अर्जित अवकाश प्रदान करने संबंधी पूर्व में जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा सौंपे गए दायित्वों के सफल निर्वहन का उल्लेख करते हुए कार्यरत शिक्षकों को कर्तव्य प्रमाण-पत्र जारी करने एवं अर्जित अवकाश स्वीकृत करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया था, जिसके संदर्भ में जारी पूर्व आदेश को प्रशासनिक एवं तकनीकी कारणों से निरस्त करते हुए स्पष्ट किया गया है कि इस विषय में शासन से आगामी दिशा-निर्देश प्राप्त होने के उपरांत ही आगे की नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *