Meta Pixel

’वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले में 7 से 15 अगस्त तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Spread the love

दुर्ग, 28 जुलाई 2026/  संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के परिपालन में ’वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर संपूर्ण राज्य में चार चरणों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले में ’वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर तृतीय चरण के अंतर्गत 07 से 15 अगस्त 2026 तक (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) विभिन्न देशभक्तिपूर्ण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का वृहद स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिले के सर्व विभाग प्रमुखों एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी निर्देशों के तहत, 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत मुख्यालयों सहित सभी स्कूल और कॉलेजों में ध्वजारोहण के पश्चात व्यापक स्तर पर राष्ट्रगीत ’वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया जाएगा। अभियान की अवधि के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ तिरंगा यात्रा, मशाल रैली, देशभक्ति गीत, विचार गोष्ठी एवं छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त, 14 अगस्त को वंदे मातरम पर आधारित प्रदर्शनी तथा शाम को पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रभक्ति धुनों की प्रस्तुति दी जाएगी। नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के लिए वंदे मातरम ऑडियो-वीडियो बूथ भी स्थापित किए जाएंगे, जहां आम जन अपनी आवाज में रिकॉर्डिंग कर अभियान के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *