Meta Pixel

रायगढ़ में सेक्स रैकेट पर पुलिस का एक्शन:2 युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं, पूछताछ जारी; पुलिस आज कर सकती है खुलासा

Spread the love

रायगढ़ में पुलिस ने कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। लाल टंकी क्षेत्र स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक महिला को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

मामला कोताली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि लाल टंकी इलाके में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने संबंधित मकान पर छापा मारा। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

हिरासत में ली गई महिला पर रैकेट चलाने का शक

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हिरासत में ली गई महिला का नाम लक्ष्मी बताया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि वह लंबे समय से इस कथित सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

आज हो सकता है बड़ा खुलासा

पूछताछ में पता चला है कि संदिग्ध परिस्थितियों में मिली एक युवती कोतवाली थाना क्षेत्र और दूसरी भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों से पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। संभावना है कि आज पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *