Meta Pixel

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय बॉक्सिंग का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 10 में 7 गोल्ड और 3 सिल्वर; भारत के 13 स्वर्ण सहित 39 मेडल

Spread the love

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए शनिवार ऐतिहासिक रहा। भारतीय मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 फाइनल में 7 गोल्ड और 3 सिल्वर जीतकर नया कीर्तिमान बनाया। प्रीति पवार, जैस्मिन लैंबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घांघस, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच और अंकुश पांघल ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते, जबकि जादुमणि सिंह, लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र बेरवाल को रजत पदक मिला। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बॉक्सिंग का अब तक का सबसे सफल अभियान रहा।

बॉक्सिंग के अलावा भारत ने अन्य खेलों में भी दमदार प्रदर्शन किया। गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर ग्लासगो 2026 में अपना दूसरा मेडल हासिल किया। सोमन राणा ने पुरुष पैरा शॉट पुट F57 में गोल्ड और शुभम जुयाल ने सिल्वर जीतकर भारत को 1-2 फिनिश दिलाई।

वहीं प्रवीण चित्रवेल ने ट्रिपल जंप में सिल्वर, सेल्वा प्रभु थिरुमारन और उन्नति शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किए। इन उपलब्धियों के साथ भारत के खाते में अब 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल हो गए हैं।

भारत का आज का प्रमुख शेड्यूल (1 अगस्त | IST)

🥊 बॉक्सिंग (गोल्ड मेडल मुकाबले)

  • 3:30 PM: प्रीति पवार (54kg) ✅ गोल्ड
  • 3:45 PM: जैस्मिन लैंबोरिया (57kg) ✅ गोल्ड
  • 4:15 PM: जादुमणि सिंह (55kg) ✅ सिल्वर 
  • 9:00 PM: साक्षी चौधरी (51kg) ✅ गोल्ड
  • 9:15 PM: प्रिया घांघस (60kg) ✅ गोल्ड
  • 9:30 PM: अरुंधति चौधरी (70kg) ✅ गोल्ड
  • 9:45 PM: लवलीना बोरगोहेन (75kg) ✅ सिल्वर 
  • 10:00 PM: सचिन सिवाच (60kg) ✅ गोल्ड
  • 10:15 PM: अंकुश पंघाल (80kg)✅ गोल्ड
  • 10:30 PM: नरेंद्र बरवाल (90+kg) ✅ सिल्वर 

🥋 जूडो

  • उन्नति शर्मा (63kg): सेमीफाइनल में
  • हर्ष टोकस (81kg): हारे 
  • इनुंगनबी ताखेलम्बम (70kg) क्वार्टर फाइनल हारीं
  • करनजीत सिंह मान (90kg)  हारे 

🚴 ट्रैक साइक्लिंग

  • डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह, रोजित सिंह
  • हर्षवीर सिंह सेखों, दिनेश कुमार

🏃 एथलेटिक्स

  • प्रवीण चित्रवेल, सेल्वा प्रभु (ट्रिपल जंप) ✅ सिल्वर-ब्रॉन्ज
  • प्रियंका, रवीना (10,000m रेस वॉक)
  • देव कुमार मीणा, कुलदीप कुमार (पोल वॉल्ट) हारे 
  • गुलवीर सिंह (5000m) ✅ ब्रॉन्ज़ मेडल
  • मिक्स्ड 4x400m रिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *