Meta Pixel

जमीन विवाद ने ली जान : हमले के बाद घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चारों आरोपी फरार

Spread the love

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरतरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 45 वर्षीय ओमप्रकाश प्रजापति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

जमीन विवाद के दौरान हुआ जानलेवा हमला
जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर हुए विवाद के दौरान ओमप्रकाश प्रजापति पर शिव, रोशन, सोमनाथ और दीपक श्रीवास ने कथित रूप से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

चारों आरोपी गांव छोड़कर फरार
घटना के बाद से सभी नामजद आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

तनाव के बीच पुलिस की निगरानी
घटना के बाद गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *