Meta Pixel

सीएम साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : बायोगैस मिशन में देश का पहला राज्य बना, केंद्र से मिले 50 करोड़ रुपये

Spread the love

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ ऊर्जा और हरित विकास के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि अपने नाम की है। राज्य को कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) इकोसिस्टम के विकास और इस दिशा में किए जा रहे नवाचारों के लिए केंद्र सरकार ने विशेष रूप से सम्मानित किया है। इसके तहत भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लिए 50 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मंजूर की है।

स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी सफलता
राज्य सरकार द्वारा बायोगैस उत्पादन, जैविक अपशिष्टों के बेहतर उपयोग और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। केंद्र सरकार ने इन पहलों को प्रभावी मानते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की है।

देश में पहला स्थान हासिल किया
इस योजना के तहत 50 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है। यह उपलब्धि राज्य के ऊर्जा, पर्यावरण और कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ने जताई प्रसन्नता
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रदेश के सतत विकास और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखकर किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *