Meta Pixel

बिहार के पोल्ट्री सेक्टर में निवेश की तैयारी : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिला आईबी ग्रुप का प्रतिनिधिमंडल

Spread the love

राजनांदगांव – देश के प्रमुख पोल्ट्री एवं एग्री-बिजनेस समूहों में शामिल आईबी ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर बिहार में प्रस्तावित निवेश एवं विस्तार योजनाओं पर चर्चा की। आईबी ग्रुप की ओर से ब्रॉयलर इंटीग्रेशन हेड एवं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सौरभ नागपाल सहित स्ट्रैटेजी टीम के अमित शर्मा इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए।

निवेश और रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
बैठक के दौरान आईबी ग्रुप की बिहार में चिकन प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के साथ-साथ फीड प्लांट और हैचरी के विस्तार की प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में पोल्ट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

बिहार के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में निवेश की आईबी ग्रुप की पहल का स्वागत किया और प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण एवं पोल्ट्री क्षेत्र में निवेश को राज्य के आर्थिक और औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

बिहार के विकास में साझेदारी का संकल्प
इस सकारात्मक चर्चा पर आईबी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर बहादुर अली ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, मंत्री द्वारा आईबी ग्रुप की निवेश योजनाओं में दिखाई गई रुचि, सकारात्मक दृष्टिकोण और सहयोग का आश्वासन उत्साहवर्धक है। कंपनी बिहार में आधुनिक पोल्ट्री इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने और राज्य की विकास यात्रा में सहभागी बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है।

निवेश से बढ़ेंगे रोजगार और कारोबार
आईबी ग्रुप की प्रस्तावित निवेश योजनाएं न केवल प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित करने, बल्कि पोल्ट्री से जुड़े किसानों, व्यवसायियों और स्थानीय सप्लाई चेन को भी मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इसके साथ ही यह पहल बिहार में आधुनिक एवं संगठित पोल्ट्री उद्योग के भविष्य को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *