Meta Pixel

सामान्य भविष्य निधि के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए 19 से 21 अगस्त तक शिविर

Spread the love

दुर्ग, 17 अगस्त 2026 / महालेखाकार, लेखा एवं हकदारी रायपुर द्वारा जारी निर्देशानुसार सामान्य भविष्य निधि से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला कोषालय अधिकारी दुर्ग कार्यालय में शिविर का आयोजन 19 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में सामान्य भविष्य निधि के लंबित ऋणात्मक शेष, फुलवांट/पार्टवांट क्रेडिट-डेबिट, गुमशुदा कटौती तथा डोरमेंट खातों से संबंधित प्रकरणों का निराकरण एवं आवश्यक सुधार किया जाएगा।
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी जिला कोषालय दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार इन प्रकरणों के निराकरण के लिए संबंधित अभिदाता के शेड्यूल एवं व्हाउचर की सत्यापित प्रति आवश्यक होगा। इसके लिए समस्त कार्यालय प्रमुख एवं आहरण-संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित प्रकरणों से जुड़े शेड्यूल एवं व्हाउचर की सत्यापित प्रतियां शिविर में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *