Meta Pixel

SBC Group C Recruitment 2026: रक्षा मंत्रालय के शिप बिल्डिंग सेंटर में 10 पदों पर भर्ती, 22 अगस्त से आवेदन

Spread the love

SBC Group C Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रक्षा मंत्रालय के अनुसंधान एवं विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले Ship Building Centre (SBC), विशाखापत्तनम ने ग्रुप ‘C’ के 10 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत निर्माण सहायक ‘A’, निर्माण हैंडलर, फायर इंजन ड्राइवर और सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर के पद भरे जाएंगे।

योग्य भारतीय उम्मीदवार 22 अगस्त 2026 से 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 22 अगस्त 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 14 सितंबर 2026, रात 11 बजे
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख: 14 सितंबर 2026, रात 11 बजे
  • संभावित कंप्यूटर आधारित परीक्षा: अक्टूबर 2026

किस पद के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

निर्माण सहायक ‘A’ (फिटर): उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI/NAC या समकक्ष योग्यता और उसी ट्रेड में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव मांगा गया है।

निर्माण हैंडलर (इलेक्ट्रीशियन): उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा पास की हो और मान्यता प्राप्त ITI से संबंधित ट्रेड में प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो।

Fire Engine Driver (OG): 10वीं पास उम्मीदवार के पास वैध हेवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इसके अलावा मोटर मैकेनिज्म की जानकारी और हेवी मोटर व्हीकल चलाने का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव जरूरी है। उम्मीदवार को कठिन और शारीरिक रूप से मेहनत वाले कार्य करने में सक्षम होना चाहिए।

Civilian Motor Transport Driver (OG): उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए और उसके पास वैध LMV/मोटर कार ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। साथ ही मोटर मैकेनिज्म की जानकारी और मोटर कार चलाने का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव मांगा गया है। हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस को अतिरिक्त योग्यता माना गया है।

SBC Group C Recruitment की आयु सीमा

सामान्य उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित है।

आरक्षित और विशेष श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी:

  • ST उम्मीदवार: 5 वर्ष की छूट, केवल आरक्षित पदों के लिए
  • PwBD उम्मीदवार: 10 वर्ष की छूट
  • विभागीय उम्मीदवार: निर्धारित शर्तों के तहत अधिकतम आयु 40 वर्ष
  • विभागीय ST उम्मीदवार: अधिकतम आयु 45 वर्ष

उम्मीदवारों को आयु की गणना और छूट से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना जरूर देखनी चाहिए।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

सामान्य और अन्य पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए ₹350 शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा लागू टैक्स या अन्य बैंकिंग शुल्क अलग से हो सकते हैं।

वहीं SC, ST, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

SBC Group C Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू होकर 14 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता, आयु सीमा, दस्तावेज और पद से जुड़ी आवश्यक शर्तों को अच्छी तरह जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *