Meta Pixel

जिला नियमितिकरण समिति दुर्ग की बैठक संपन्न

Spread the love

दुर्ग, 20 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत 17 अगस्त 2026 को जिला नियमितिकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। छ.ग. अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण अधिनियम (संशोधन) 2022 व 2024 के तहत् गठित समिति के समक्ष 1388 प्रकरणों की सूची निर्णय हेतु प्रस्तुत किया गया।
सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पालिक निगम, भिलाई के आवासीय एवं गैर आवासीय कुल 1050 प्रकरणों को सर्व सम्मति से मान्य/अमान्य कर निराकरण किया गया तथा 01 प्रकरण को पुनर्विचार कर शास्ति राशि में संशोधन करते हुए मान्य किया गया। नगर पालिक निगम दुर्ग के आवासीय एवं गैर आवासीय के कुल 337 प्रकरणों में से 335 प्रकरणों को मान्य/अमान्य कर निराकरण किया गया एवं शेष 02 प्रकरणों को नगर पालिक निगम दुर्ग को पुनः परीक्षण कर स्पष्ट अनुशंसा के साथ पुनः प्रेषित करने हेतु वापस किये जाने का निर्णय लिया गया। इस प्रकार दोनाें नगरीय निकायों का कुल 1388 प्रकरणों का निराकरण सर्व सम्मति से किया गया। इस प्रकार जिला नियमितीकरण समिति दुर्ग के द्वारा अब तक कुल 13 बैठक आहुत कर प्राप्त 11713 प्रकरणों में से 8975 प्रकरणों का समिति द्वारा निर्णय लिया जा चुका है। शेष 2738 प्रकरणों का परीक्षण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *