Realme P4s 5G: Realme ने भारतीय बाजार में अपनी P4 सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme P4s 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया है। फोन की खास खूबियों में 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP डुअल रियर कैमरा शामिल हैं।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। गेमिंग के दौरान बेहतर ग्राफिक्स और परफॉर्मेंस के लिए Hyper Vision+ AI चिप और फोन का तापमान नियंत्रित रखने के लिए Vapour Chamber Cooling सिस्टम भी मिलता है।
Realme P4s 5G की कीमत
भारत में Realme P4s 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹34,999 रखी गई है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट ₹37,999 और 12GB + 256GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल ₹41,999 में उपलब्ध होगा।
कंपनी HDFC Bank, ICICI Bank और SBI कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को ₹3,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है।
फोन की बिक्री 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से Flipkart के जरिए शुरू होगी। इसे Electric Cyan और Titanium Grey कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
144Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार प्रोटेक्शन
Realme P4s 5G में 6.78 इंच का 1.5K Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 450ppi पिक्सल डेंसिटी और 3,000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट मिलता है।
डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक बताई गई है।
फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।
Dimensity 7400 Ultra और 12GB तक RAM
फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए Hyper Vision+ AI चिप का इस्तेमाल किया गया है।
Realme P4s 5G में 12GB तक LPDDR4x RAM मिलती है। कंपनी के अनुसार, वर्चुअल RAM के जरिए इसे अतिरिक्त 14GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज के लिए 256GB तक UFS 3.1 विकल्प दिया गया है।
गेमिंग के लिए खास कूलिंग सिस्टम
लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें AirFlow Vapour Chamber Cooling सिस्टम दिया गया है।
कंपनी के मुताबिक, कूलिंग सिस्टम में करीब 7,000 वर्ग मिलीमीटर का हीट डिसिपेशन एरिया और 13,624 वर्ग मिलीमीटर का ग्रेफाइट एरिया मिलता है।
50MP डुअल रियर कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर और 2-एक्सिस OIS के साथ मिलता है। इसका फील्ड ऑफ व्यू 77.9 डिग्री है।
इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर और 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे 4K/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
8,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग
Realme P4s 5G की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 8,000mAh बैटरी शामिल है। फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है।
नेविगेशन के लिए Beidou, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS का सपोर्ट दिया गया है।
सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इसमें IR ब्लास्टर भी दिया गया है।
Realme P4s 5G: एक नजर में
कीमत: ₹34,999 से शुरू
डिस्प्ले: 6.78 इंच 1.5K AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400 Ultra
RAM: 12GB तक
स्टोरेज: 256GB तक
रियर कैमरा: 50MP + 8MP
फ्रंट कैमरा: 16MP
बैटरी: 8,000mAh
चार्जिंग: 80W
सेफ्टी रेटिंग: IP66 + IP68 + IP69
सेल: 3 सितंबर, Flipkart