Meta Pixel

राज्यपाल रमेन डेका आज चाम्पा गांव पहुंचेंगे, कॉन्फ्रेंस हॉल का करेंगे उद्घाटन; मेधावी छात्रों को करेंगे सम्मानित

Spread the love

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका शनिवार को बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे ग्राम चाम्पा पहुंचकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां राज्यपाल नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन करने के साथ ही प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।

राज्यपाल के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को लेकर स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों में भी उत्साह है।

सुबह 10 बजे रायपुर से होंगे रवाना

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल रमेन डेका शनिवार सुबह 10 बजे लोक भवन, रायपुर से सड़क मार्ग के जरिए ग्राम चाम्पा के लिए रवाना होंगे। चाम्पा पहुंचने के बाद वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे।

नए कॉन्फ्रेंस हॉल का करेंगे उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल विद्यालय में बनाए गए नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

राज्यपाल की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर विद्यालय प्रबंधन की ओर से भी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

दोपहर 3 बजे रायपुर लौटेंगे

ग्राम चाम्पा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का गृह ग्राम है। राज्यपाल के दौरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की गई हैं।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्यपाल रमेन डेका दोपहर 3 बजे चाम्पा से कार द्वारा लोक भवन, रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *