Meta Pixel

HLL Lifecare Recruitment 2026: मैनेजर से VP-CFO तक 16 पदों पर भर्ती, 23 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी

Spread the love

HLL Lifecare Recruitment 2026: एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने विभिन्न विभागों में कुल 16 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट सहित कई वरिष्ठ पदों को भरा जाएगा।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 23 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और वेतनमान भी अलग निर्धारित किया गया है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती में मानसिक स्वास्थ्य, लाइफपाथ, हेल्थ सर्विसेज, कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट, लीगल, फार्मा रिटेल, आईटी, एचआर, कंपनी सेक्रेटरी, सिविल, फाइनेंस और प्रोडक्ट मार्केटिंग जैसे विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।

पद के अनुसार योग्यता और अनुभव

पद शैक्षणिक योग्यता जरूरी अनुभव
सीनियर ऑपरेशन मैनेजर – मानसिक स्वास्थ्य साइंस में ग्रेजुएशन + मार्केटिंग/ऑपरेशंस में MBA 6 साल
असिस्टेंट जनरल मैनेजर – मानसिक स्वास्थ्य साइंस में ग्रेजुएशन + मार्केटिंग/ऑपरेशंस में MBA 12 साल
असिस्टेंट जनरल मैनेजर – लाइफपाथ साइंस में ग्रेजुएशन + मार्केटिंग में MBA 12 साल
एसोसिएट जनरल मैनेजर – हेल्थ सर्विसेज साइंस में ग्रेजुएशन + मार्केटिंग में MBA 18 साल
एसोसिएट जनरल मैनेजर – कंज्यूमर प्रोडक्ट्स मार्केटिंग में MBA/PG Diploma 18 साल
सीनियर मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर – ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट HR में MBA/PGDM 10/12 साल
मैनेजर – लीगल LLB 8 साल
DGM/DVP – फार्मा रिटेल B.Pharm/B.Tech + मार्केटिंग/ऑपरेशंस में MBA 12/15 साल
DGM – IT कंप्यूटर साइंस/आईटी में BE/B.Tech 12 साल
DVP/AVP – HR HR में MBA/PGDM 15/18 साल
DVP – कंपनी सेक्रेटरी ACS 15 साल
AVP – सिविल सिविल इंजीनियरिंग में BE/B.Tech 18 साल
AVP – फाइनेंस CA/CMA 18 साल
VP एवं CFO CA/CMA 20 साल
VP – फार्मा रिटेल B.Pharm/B.Tech/Science ग्रेजुएशन + MBA कुल 20 साल, फार्मा रिटेल में 7 साल नेतृत्व अनुभव
VP – प्रोडक्ट मार्केटिंग मार्केटिंग में MBA/PG Diploma कुल 20 साल, हेल्थकेयर प्रोडक्ट मार्केटिंग में 7 साल नेतृत्व अनुभव

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

HLL Lifecare की इस भर्ती में सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग की जाएगी। उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु जैसी पात्रताओं के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी।

इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के समय शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़े मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

सरकारी विभाग, PSU, अर्ध-सरकारी संस्था या स्वायत्त संगठन में कार्यरत उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दौरान NOC यानी No Objection Certificate प्रस्तुत करना होगा।

अंतिम चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

पद के हिसाब से कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए वेतनमान काफी अलग है। शुरुआती स्तर के पदों पर करीब 35 हजार रुपये से वेतन शुरू होता है, जबकि वरिष्ठ पदों पर मासिक वेतन 2.60 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

पद वेतनमान अनुमानित वार्षिक CTC
सीनियर ऑपरेशन मैनेजर – मानसिक स्वास्थ्य ₹35,000–₹65,000 ₹10.07 लाख
AGM – मानसिक स्वास्थ्य ₹60,000–₹90,000 ₹17.06 लाख
AGM – लाइफपाथ ₹60,000–₹90,000 ₹17.78 लाख
AGM – हेल्थ सर्विसेज ₹70,000–₹95,000 ₹20.69 लाख
AGM – कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ₹70,000–₹95,000 ₹20.69 लाख
सीनियर मैनेजर – ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट ₹60,000–₹1.80 लाख ₹18.54 लाख
DGM – ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट ₹70,000–₹2 लाख ₹21.57 लाख
मैनेजर – लीगल ₹50,000–₹1.60 लाख ₹15.50 लाख
DGM – फार्मा रिटेल ₹70,000–₹2 लाख ₹21.57 लाख
DVP – फार्मा रिटेल ₹80,000–₹2.20 लाख ₹24.61 लाख
DGM – IT ₹70,000–₹2 लाख ₹21.57 लाख
DVP – HR ₹80,000–₹2.20 लाख ₹24.61 लाख
AVP – HR ₹90,000–₹2.40 लाख ₹27.65 लाख
DVP – कंपनी सेक्रेटरी ₹80,000–₹2.20 लाख ₹24.61 लाख
AVP – सिविल ₹90,000–₹2.40 लाख ₹27.65 लाख
AVP – फाइनेंस ₹90,000–₹2.40 लाख ₹27.65 लाख
VP एवं CFO ₹1 लाख–₹2.60 लाख ₹30.70 लाख
VP – फार्मा रिटेल समेकित वेतन अनुभव और योग्यता के अनुसार
VP – प्रोडक्ट मार्केटिंग समेकित वेतन अनुभव और योग्यता के अनुसार

23 सितंबर है आवेदन की आखिरी तारीख

HLL Lifecare की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। पात्र उम्मीदवारों को 23 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जांच लें। विशेष रूप से वरिष्ठ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में लंबे कार्य अनुभव की आवश्यकता रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *