iPhone 18 Pro: Apple की अगली फ्लैगशिप सीरीज को लेकर लीक्स का सिलसिला तेज हो गया है। कंपनी के अपकमिंग iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस बार यूजर्स को नए कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। लीक के मुताबिक Apple Pro मॉडल्स को Burgundy, Pure Black और Sky Blue शेड में पेश कर सकता है।
खास बात यह है कि अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो कंपनी पिछले साल iPhone 17 Pro सीरीज में दिए गए Cosmic Orange कलर को नए शेड्स से रिप्लेस कर सकती है।
तीन नए रंगों में दिखेगा iPhone 18 Pro?
Weibo पर टिप्स्टर Fixed-Focus Digital Cameras की ओर से iPhone 18 Pro की कथित तस्वीर शेयर की गई है। इसमें फोन को चार अलग-अलग कलर में दिखाया गया है। हालांकि, लीक में दावा किया गया है कि इनमें से सिर्फ तीन रंग बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और Titanium वेरिएंट को शामिल नहीं किया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के संभावित कलर हैं:
- Burgundy
- Pure Black
- Sky Blue
फिलहाल Apple की ओर से इन रंगों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
iPhone 17 Pro से पूरी तरह बदल सकता है कलर लाइनअप
iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को सितंबर 2025 में Cosmic Orange, Deep Blue और Silver कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया था।
ऐसे में नए लीक के सही होने पर iPhone 18 Pro सीरीज में पिछले मॉडल के तीनों कलर ऑप्शन हटाकर पूरी तरह नया कलर लाइनअप देखने को मिल सकता है।
Sky Blue और Burgundy का लुक होगा खास
लीक हुई तस्वीर में Sky Blue काफी हल्के शेड में नजर आ रहा है। वहीं Burgundy को गहरे लाल रंग के टोन में दिखाया गया है।
इसके अलावा Apple Pro मॉडल्स में Pure Black की वापसी की चर्चा भी जोर पकड़ रही है। दावा है कि यह शेड सामान्य iPhone 17 के Black कलर से ज्यादा गहरा हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो Pro सीरीज में ब्लैक फिनिश की वापसी एक बड़ा डिजाइन बदलाव माना जाएगा।
9 सितंबर को Apple का बड़ा इवेंट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple का ‘Surprise and Shine’ इवेंट 9 सितंबर को Apple Park, Cupertino में आयोजित हो सकता है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे PT यानी भारत में करीब रात 10:30 बजे शुरू होने की उम्मीद है।
इस इवेंट में कंपनी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के अलावा अपने पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल iPhone को भी पेश कर सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में इस डिवाइस को iPhone Ultra नाम से संबोधित किया गया है।
इसके साथ Apple Watch Series 12 और AirPods 5 के लॉन्च की भी चर्चा है।
कैमरा प्लेटो में हो सकता है बड़ा बदलाव
लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro सीरीज का ओवरऑल डिजाइन मौजूदा मॉडल से काफी मिलता-जुलता रह सकता है। हालांकि, फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में बदलाव किए जाने की संभावना है।
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कैमरा प्लेटो पहले से बड़ा हो सकता है और इसमें नया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।
कैमरा डिजाइन में बदलाव के साथ Apple Pro मॉडल्स में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से जुड़े कुछ नए फीचर्स भी पेश कर सकता है, हालांकि इनके बारे में अभी पक्की जानकारी सामने नहीं आई है।
A20 Pro चिप से लैस हो सकता है फोन
परफॉर्मेंस के लिए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है।
हालांकि, कलर, कैमरा, चिपसेट और अन्य स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी ये जानकारियां फिलहाल लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। Apple ने अभी इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
लॉन्च इवेंट नजदीक आने के साथ iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत, डिस्प्ले, कैमरा और दूसरे हार्डवेयर फीचर्स को लेकर और जानकारी सामने आने की संभावना है।