सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के एचआर-एल एंड डी सेंटर में 1 एवं 2 सितंबर 2026 को दो दिवसीय ‘रण नीति 2026 – डायरेक्टर (पर्सनल) कप’ बिजनेस सिमुलेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) द्वारा ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता ने अधिकारियों को सिमुलेटेड व्यावसायिक वातावरण में रणनीतिक सोच, विश्लेषणात्मक कौशल एवं निर्णय लेने की क्षमता को व्यवहारिक रूप से लागू करने के लिए एक अनुभवात्मक मंच प्रदान किया।
प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। इनमें बीएसपी की टीमों के साथ सेलम स्टील प्लांट (SSP) की एक तथा सेल-रिफ्रैक्टरी यूनिट (SRU) की दो टीमों ने भी हिस्सा लिया, जिससे प्रतियोगिता में विविधता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा मिला।
उद्घाटन समारोह में कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीण निगम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और अपने प्रेरणादायक संबोधन से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (BMDC) श्री सौरभ वर्ष्णेय, उप महाप्रबंधक (एचआर-एल एंड डी) श्री वाई. एस. जोहरी तथा फैकल्टी सदस्य श्री सी. एस. रस्तोगी एवं श्री प्रदीप कुमार भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समन्वय महाप्रबंधक (BMDC) श्री सौरभ वर्ष्णेय के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि बिजनेस सिमुलेशन के लिए फैकल्टी के रूप में श्री सी. एस. रस्तोगी एवं श्री प्रदीप कुमार ने अपनी भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को रणनीतिक सोच, विश्लेषणात्मक निर्णय लेने एवं नेतृत्व क्षमता के साथ सिमुलेटेड व्यावसायिक चुनौतियों का सामना करने का अवसर मिला तथा प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में प्रबंधकीय निर्णय लेने की जटिलताओं का अनुभव प्राप्त हुआ।
विजेता टीमों में सहायक महाप्रबंधक, पीएसडी श्री निकुंज कुमार, सहायक महाप्रबंधक, पीएसडी श्री सचिन प्रधान तथा वरिष्ठ प्रबंधक, पीएसडी श्री विजय कुमार देशमुख एवं प्रबंधक, एफ एंड ए सुश्री तनिमा वासन, प्रबंधक, एलडीसीपी/आरएमपी-3 श्री विनय कुमार पवार तथा उप प्रबंधक, ए एंड डी (ईटीएल) सुश्री गीतांजलि साहू शामिल रहे।
प्रथम उपविजेता टीमों में वरिष्ठ प्रबंधक, एसएमएस-3 श्री अरुण कुमार भगत, प्रबंधक, एसएमएस-3 श्री नीरज श्रीकिशन तोसनीवाल तथा वरिष्ठ प्रबंधक, एसएमएस-3 श्री राजेश शर्मा एवं सहायक महाप्रबंधक, ओएचपी श्री आशीष अग्रवाल, सहायक महाप्रबंधक, बीएफ-8 श्री विकास प्रताप पिपरानी तथा सहायक महाप्रबंधक, स्टोर्स श्री रवि कुमार शामिल रहे।
द्वितीय दिवस समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार उपस्थित रहे तथा उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।
उप प्रबंधक (एचआर-एल एंड डी) सुश्री सुष्मिता पटला ने दो दिवसीय कार्यक्रम का संचालन किया तथा कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
‘रण नीति 2026’ ने सेल के विभिन्न संयंत्रों एवं इकाइयों के अधिकारियों को बिजनेस सिमुलेशन के माध्यम से प्रबंधकीय दक्षताओं, रणनीतिक सोच एवं निर्णय लेने की क्षमता को सुदृढ़ करने के लिए एक विशिष्ट अनुभवात्मक अधिगम मंच प्रदान किया।