Meta Pixel

संयुक्त आयुक्त भूअभिलेख ने दुर्ग में डीसीएस के कार्यों का किया निरीक्षण

Spread the love

दुर्ग, 09 सितंबर 2026/ जिले के ग्राम चन्द्रखुरी एवं कुथरेल में संयुक्त आयुक्त भू अभिलेख श्री अतुल विश्वकर्मा द्वारा डीसीएस के सर्वे का निरीक्षण किया गया। श्री विश्वकर्मा ने ग्राम चन्द्रख़ुरी एवं कुथरेल में हल्का पटवारी एवं सर्वेयर के साथ फ़ील्ड में जाकर सर्वेयर द्वारा किए जा रहे सर्वे की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
सर्वेयर द्वारा किए जा रहे सर्वे पर श्री विश्वकर्मा ने संतोष ज़ाहिर की। उन्होंने सर्वे के दौरान सर्वेयर्स से भी उनको आ रही समस्याओं के संबंध में चर्चा की। श्री विश्वकर्मा ने ज़िले में डीसीएस के कार्यों के अप्रूवल की गति को बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक शीतल दस एवं नायब तहसीलदार श्री वसुमित्र दीवान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *