Meta Pixel

RPSC भर्ती 2025: सांख्यिकी अधिकारी के 113 पदों पर आवेदन कल से शुरू, 26 नवंबर तक करें अप्लाई

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सांख्यिकी विभाग में सांख्यिकी अधिकारी (Statistical Officer) के 113…

TNUSRB Constable Admit Card 2025: तमिलनाडु पुलिस कांस्टेबल भर्ती का हॉल टिकट जारी, यहां से करें डाउनलोड

तमिलनाडु यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी…

Bihar LDC Recruitment 2025: बिहार में लोअर डिवीजन क्लर्क के 14,921 पदों पर बंपर भर्ती, जानें योग्यता, फीस और सैलरी

बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) ने राज्य में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के 14,921 पदों पर…

Delhi Police Vacancy 2025: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की तारीख को 10 दिन आगे बढ़ा दिया गया है। अब अभ्यर्थी 31 अक्टूबर तक आवेदन कर पाएंगे। विज्ञापन Delhi Police Vacancy 2025: अगर आप दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए, तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2025 की रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार 21 अक्टूबर तक आवेदन करने से चूक गए थे, वे अब ssc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। बता दें कि एसएससी की ओर से दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल के कुल 7,565 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इस भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में आयोजित कराए जाएंगे। किसके लिए कितने पदों पर वैकेंसी? एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती 2025 के तहत कुल 7,565 पद भरे जाएंगे। इसमें 5,069 पद लड़कों के लिए और 2,496 पद लड़कियों के लिए तय किए गए हैं। चुने गए उम्मीदवारों की सैलरी पे लेवल-3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये तक होगी। इसके साथ ही डीए, एचआरए और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी। विज्ञापन इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है। वहीं, उम्र की बात करें, तो आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। कैसे करें अप्लाई? दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अप्लाई सेक्शन में जाएं। यहां पर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 का लिंक ढूंढें और फिर रजिस्टर करें। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको नाम, ईमेल, फोन नंबर आदि जरूरी डिटेल्स भरनी होंगी। इसके बाद आईडी पासवर्ड से लॉगिन करके फॉर्म में डिटेल्स, फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें। आखिर में फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें। विज्ञापन आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी फ्री में आवेदन कर सकते हैं। कब होगी परीक्षा? इस भर्ती के लिए दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में परीक्षा कराई जा सकती है। ये एग्जाम सीबीटी मोड में होगा। उम्मीदवार हिंदी और अंग्रेजी किसी भी भाषा में टेस्ट दे सकेंगे। इस टेस्ट में पास होने के बाद फिजिकल टेस्ट होगा, जिसे क्लीयर करने के बाद दिल्ली पुलिस में चयन होगा।

दिल्ली पुलिस में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्टाफ सलेक्शन…

UPPSC PCS Answer Key 2025: आयोग ने जारी की प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की, 25 अक्तूबर तक कर सकेंगे आपत्ति

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS प्रारंभिक परीक्षा 2025 की आधिकारिक प्रोविजनल आंसर-की जारी…

Bank Job 2025: तेलंगाना में बैंक की भर्ती, स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका; 225 पदों पर आवेदन शुरू

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।…

WBHRB Recruitment 2025: पश्चिम बंगाल में निकली मेडिकल ऑफिसर की वैकेंसी, मिलेगी ₹56,100 सैलरी, जानें पूरा प्रोसेस

पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड (WBHRB) ने राज्य में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) के 403…

रेलवे में सुनहरा मौका: RRC NER ने 1104 अप्रेंटिस पदों पर निकाली भर्ती, बिना परीक्षा सीधे होगा चयन

गोरखपुर। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC) पूर्वोत्तर रेलवे ने युवाओं के लिए शानदार अवसर खोला है। विभाग…

IBPS SO Result 2025: प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित…

RSSB Recruitment 2025: राजस्थान में जमादार ग्रेड-2 के 72 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता, फीस और आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जमादार ग्रेड-2 (Jamadar Grade-II) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी…