Meta Pixel

नेपाल के रसुवा और सीमावर्ती क्षेत्रों में भोटेकोशी नदी के उफान और जलप्रलय के कारण मची भारी तबाही को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। आपदा में फंसे उत्तर प्रदेश के निवासियों की सुरक्षित वापसी और उनके परिवारों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय आपातकालीन हेल्पलाइन 1070 को सक्रिय कर दिया है। राहत आयुक्त कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि नेपाल में फंसे किसी भी नागरिक के परिजन इस नंबर पर सीधे संपर्क कर सहायता मांग सकते हैं। दूतावासों से सीधा संपर्क, त्वरित जानकारी जुटाने पर जोर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय ने भारतीय और नेपाल दोनों दूतावासों के साथ औपचारिक संपर्क स्थापित कर लिया है। दोनों दूतावासों से आग्रह किया गया है कि जैसे ही नेपाल के आपदा प्रभावित इलाकों में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों का कोई विवरण प्राप्त हो, उसे तत्काल राज्य राहत आयुक्त कार्यालय के साथ साझा किया जाए। इस समन्वय के जरिए प्रभावित नागरिकों तक सीधे आवश्यक खाद्य सामग्री, दवाएं और बचाव सहायता पहुंचाई जा सकेगी। हेल्पलाइन 1070 पर सूचना देने की अपील प्रदेश सरकार और राहत आयुक्त कार्यालय ने आम नागरिकों से विशेष अपील की है कि यदि उनका कोई परिजन या परिचित नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसा हुआ है या उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो वे बिना किसी देरी के राज्य आपदा हेल्पलाइन नंबर 1070 पर पूरी जानकारी दर्ज कराएं। प्राप्त जानकारी के आधार पर स्थानीय प्रशासन और दूतावास के जरिए तत्काल राहत एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। महाराजगंज और कुशीनगर में प्रशासन अलर्ट मोड पर नेपाल की भोटेकोशी और अन्य पहाड़ी नदियों में आए भारी उफान का असर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती मैदानी इलाकों पर पड़ने की आशंका को देखते हुए महाराजगंज और कुशीनगर जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस प्रशासन को बाढ़ नियंत्रण से जुड़े सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। गंडक और नारायणी नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी नेपाल में हुए भारी नुकसान पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंडक और नारायणी नदियों के जलस्तर पर 24 घंटे पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की टीमों को तटबंधों की निगरानी और जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने को कहा गया है, जिससे सीमावर्ती बस्तियों को किसी भी संभावित बाढ़ के खतरे से सुरक्षित रखा जा सके। मुख्यमंत्री ने नेपाल में आई आपदा से प्रभावित सभी लोगों के सकुशल रहने की प्रार्थना भी की है।

लखनऊ: पड़ोसी देश नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच उत्तर प्रदेश सरकार…