Meta Pixel

Bigg Boss 20 में फिर मचा घमासान, अरिश्फा-कनिका भिड़ीं; माही विज और उदिति की बहस ने बढ़ाया ड्रामा

Spread the love

एंटरटेनमेंट डेस्क। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों लगातार विवाद और तकरार देखने को मिल रही है। घर में काम-काज और जिम्मेदारियों को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच बहस बढ़ती जा रही है। हालिया प्रोमो में अरिश्फा खान और कनिका मान के बीच तीखी बहस दिखाई दी, वहीं माही विज और उदिति सिंह भी आमने-सामने नजर आईं।

इसके अलावा स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों ने भी घर के माहौल में एक नया ट्विस्ट जोड़ दिया है।

कप को लेकर भिड़ीं अरिश्फा और कनिका

सामने आए प्रोमो में अरिश्फा खान, कनिका मान को कप नहीं उठाने को लेकर टोकती नजर आती हैं। कनिका इस बात से नाराज हो जाती हैं और कहती हैं कि वह बाद में कप रख देंगी।

दोनों के बीच बहस बढ़ने पर गुल्लू भी बातचीत में शामिल हो जाते हैं। इस पर अरिश्फा नाराज हो जाती हैं और कनिका से बहस छोड़कर गुल्लू से सवाल करने लगती हैं कि उनकी और कनिका की बहस के बीच वह क्यों बोल रहे हैं।

माही विज और उदिति सिंह के बीच बढ़ी तकरार

इस हफ्ते घर की कप्तानी उदिति सिंह के पास है। प्रोमो के मुताबिक, उदिति ने माही विज से डिनर के लिए चॉपिंग करने को कहा, लेकिन माही ने काम करने से इनकार कर दिया।

माही ने कहा कि उन्हें चॉपिंग नहीं आती। इस पर उदिति ने पूछा कि क्या वह घर में कोई काम नहीं करेंगी। सवाल पर माही नाराज हो गईं और उन्होंने उदिति से कहा कि वह बेवजह उन्हें परेशान न करें।

मामला बढ़ने पर उदिति ने माही के व्यवहार पर नाराजगी जताई। दोनों के बीच तीखी बातचीत होती दिखाई दी।

गुल्लू ने भी काम करने से किया इनकार

उदिति ने इसके बाद गुल्लू से चॉपिंग करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया। गुल्लू का कहना था कि वह किसी और के हिस्से का काम क्यों करें।

उदिति ने कहा कि अगर कोई काम नहीं करेगा तो घर में डिनर नहीं बनेगा। इस पर गुल्लू ने जवाब दिया कि फिर खाना मत बनाओ और मत खाओ।

बढ़ते विवाद को देखते हुए आम्रपाली दुबे ने बीच में आकर माहौल शांत करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लोग घर से बाहर जाएंगे, बाकी सदस्यों पर काम का बोझ बढ़ता जाएगा।

लव गिल को लेकर कंफ्यूज दिखे स्काउट

शो में स्काउट और लव गिल की नजदीकियां भी चर्चा में हैं। स्काउट ने पहले लव को बहन की तरह देखने की बात कही थी, लेकिन हालिया बातचीत में वह अपनी भावनाओं को लेकर कुछ कंफ्यूज नजर आए।

यंग डीएसए से बातचीत के दौरान स्काउट ने कहा कि कोई व्यक्ति बहन बनने से पहले दोस्त भी हो सकता है। इस पर यंग ने उनसे पूछा कि क्या उनका रास्ता बदल रहा है। स्काउट ने जवाब दिया कि उन्हें खुद नहीं पता।

स्काउट ने इशारों में यह भी कहा कि जब गुल्लू लव के पास जाते हैं तो उन्हें अच्छा नहीं लगता। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया।

गर्लफ्रेंड को लेकर भी उठ रहे सवाल

स्काउट पहले से रिलेशनशिप में हैं और उनकी गर्लफ्रेंड शो के बाहर से उन्हें सपोर्ट कर रही हैं। ऐसे में शो में लव गिल के प्रति स्काउट की कथित बढ़ती नजदीकियों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में स्काउट और लव के रिश्ते को लेकर स्थिति और स्पष्ट होती है या घर के विवादों के बीच यह मामला और उलझता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *