Meta Pixel

ओडिशा रवाना होने से पहले CM साय का बड़ा बयान : महानदी मुद्दे और राहुल गांधी के दौरों पर साधा निशाना

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो दिवसीय ओडिशा प्रवास के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने अपने दौरे को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात होगी और दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

ओडिशा सीएम से होगी मुलाकात
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दो दिवसीय प्रवास के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात प्रस्तावित है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुरी भी जाएंगे, जहां वे भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

महानदी मुद्दे पर दिल्ली की बैठकों का जिक्र
दिल्ली में महानदी को लेकर चल रही बैठकों के सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस विषय पर पहले भी बैठक हो चुकी है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सहमति से मामले को केंद्रीय जल आयोग (CWC) को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस मुद्दे पर जल्द निर्णय सामने आएगा।

राहुल गांधी के दौरों पर CM साय का तंज
राहुल गांधी के अलग-अलग राज्यों के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पिछले दौरों का रिकॉर्ड देखा जाए तो जहां-जहां वे गए, वहां कांग्रेस को नुकसान हुआ। उन्होंने दावा किया कि अब इंदौर और मध्य प्रदेश में भी इसका असर देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब राहुल गांधी का विभिन्न राज्यों में राजनीतिक दौरा जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *