सूरजपुर – छत्तीसगढ़ के चर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले में दोषियों की जेल शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अदालत से फांसी की सजा मिलने के बाद फूल सिंह उर्फ रिंकू को सूरजपुर जिला जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।
तीनों दोषी अलग-अलग जेलों में थे बंद
जानकारी के मुताबिक, फूल सिंह उर्फ रिंकू सूरजपुर जिला जेल में बंद था, जबकि कुलदीप साहू अंबिकापुर और चंद्रकांत चौधरी कोरिया की जेल में निरुद्ध था। अदालत के फैसले के बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दोषियों को दूसरी जेलों में स्थानांतरित करने की कार्रवाई शुरू की है।
8 अक्टूबर को सुनाई गई थी फांसी की सजा
इस मामले में 8 अक्टूबर को अदालत ने तीन आरोपियों को मृत्युदंड और एक अन्य आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद से दोषियों की जेल शिफ्टिंग को लेकर प्रक्रिया तेज हुई है।
13 अक्टूबर 2024 को हुई थी मां-बेटी की हत्या
यह मामला 13 अक्टूबर 2024 को तत्कालीन प्रधान आरक्षक की पत्नी और उनकी 11 वर्षीय बेटी की हत्या से जुड़ा है। इस जघन्य दोहरे हत्याकांड ने पूरे छत्तीसगढ़ में सनसनी फैला दी थी। लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने आरोपियों को सजा सुनाई।
अब मामले में दोषियों की जेल शिफ्टिंग पर नजर बनी हुई है।