Meta Pixel

कैबिनेट मंत्री श्री यादव और कलेक्टर श्री सिंह ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Spread the love

दुर्ग, 07 अक्टूबर 2026/  जिला मुख्यालय दुर्ग में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की आगमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है। बुधवार को प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव और कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कार्यक्रम स्थल रवि शंकर स्टेडियम का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट में रंगोली तथा कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों के स्टॉल एवं मानव निर्मित रंगोली स्थान समय पर तैयार कर लेने के निर्देश दिए। साथ ही भूमि पूजन कार्यों हेतु आवश्यक तैयारी एवं विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री वितरण की पूरी तैयारी कर लेने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बैठक व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी महतारी वंदन योजना की 32वें किस्त की राशि जारी करेंगे। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस हेतु समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम श्री वीरेंद्र सिंह सहित समस्त विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *