Meta Pixel

Flipkart Big Billion Days 2026: Motorola के इन Smartphones पर मिलेंगे बड़े ऑफर्स, ₹13,999 से शुरू होगी कीमत

Spread the love

Flipkart Big Billion Days 2026: फ्लिपकार्ट की Big Billion Days 2026 सेल को लेकर तैयारियां तेज हैं। सेल शुरू होने से पहले कई स्मार्टफोन्स की संभावित ऑफर कीमतें सामने आ रही हैं। Google Pixel और Apple iPhone के बाद अब Motorola के कई स्मार्टफोन्स की सेल प्राइस भी सामने आई है।

इस बार Motorola के बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक कई मॉडल ऑफर में शामिल होंगे। इनमें Moto G06 Power, Moto G37, Moto G37 Power, Moto G77 Power, Moto Edge 70 Series, Motorola Signature और Moto Edge 70 Max जैसे फोन शामिल हैं।

Moto G06 Power और G37 Series की कीमत

20 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में Moto G06 Power ऑफर्स के बाद ₹13,999 में मिल सकता है। इस फोन की खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है।

वहीं Dimensity 6400 चिपसेट से लैस Moto G37 और Moto G37 Power की ऑफर कीमत क्रमशः ₹15,999 और ₹16,999 बताई गई है।

इसके अलावा Moto G77 Power को सभी लागू डिस्काउंट और ऑफर्स के बाद ₹20,999 की कीमत में खरीदा जा सकेगा।

Moto Edge 70 Series पर भी ऑफर

मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट में भी Motorola के कई मॉडल सेल के दौरान आकर्षक कीमत पर उपलब्ध होंगे।

Moto Edge 70 Fusion ऑफर्स के बाद 30 हजार रुपये से कम कीमत में मिल सकता है। वहीं Moto Edge 70 Pro और Moto Edge 70 Pro Plus की कीमत डिस्काउंट के बाद क्रमशः ₹36,999 और ₹44,999 से शुरू होगी।

दोनों मॉडल में Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिए जाने की जानकारी है।

Motorola Signature और Edge 70 Max पर कितना फायदा?

प्रीमियम सेगमेंट में Motorola Signature पर कैशबैक डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत ₹57,499 बताई गई है।

वहीं Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर वाले Moto Edge 70 Max को ऑफर्स के बाद ₹51,999 में खरीदा जा सकता है।

सेल में मिलेंगे कई डिस्काउंट

Flipkart ने Big Billion Days 2026 के लिए इससे पहले Google Pixel और Apple iPhone की भी ऑफर कीमतों की जानकारी साझा की थी। Motorola के इन स्मार्टफोन्स पर बताई गई कीमतें विभिन्न ऑफर्स, डिस्काउंट और कैशबैक का लाभ लेने के बाद लागू होंगी।

खरीदारी से पहले संबंधित ऑफर की शर्तों, बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बेनिफिट की जानकारी जरूर जांचना बेहतर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *