एक समय तक हेयर स्कार्फ से बालों को कवर किया जाता था, उसके स्टाइल पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता था। लेकिन अब कॉलेज गोइंग गर्ल्स से लेकर मिड एज की महिलाओं तक इन्हें स्टाइलिश तरीके से कैरी कर रही हैं।
अलग-अलग फैब्रिक, कलर, प्रिंट और डिजाइन में मिलने वाले हेयर स्कार्फ हर आउटफिट और मौके के अनुसार आसानी से चुने जा सकते हैं। सही तरीके से और लेटेस्ट ट्रेंड के अनुसार स्टाइल करने पर ये छोटी-सी एसेसरीज भी आपके पूरे लुक को खास बना सकती है।
1.प्रिंटेड हेयर स्कार्फ
प्रिंटेड हेयर स्कार्फ हर सीजन में ट्रेंड में बने रहते हैं। इनमें फ्लोरल प्रिंट, लीव्स पैटर्न, छोटे-छोटे मोटिफ्स, ज्योमेट्रिक डिजाइन और आर्ट प्रिंट जैसी कई वैरायटीज मौजूद हैं। सिल्क, सैटिन और शिफॉन फैब्रिक में मिलने वाले ये स्कार्फ आपके हेयरस्टाइल को एलिगेंट और रॉयल टच देते हैं।
वहीं पिंक, ब्लू, ग्रीन और पेस्टल शेड्स वाले प्रिंटेड स्कार्फ, एथनिक और वेस्टर्न, दोनों तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं।
2.मल्टीकलर हेयर स्कार्फ
अगर आप अपने लुक में कलरफुल और ट्रेंडी टच जोड़ना चाहती हैं, तो मल्टीकलर हेयर स्कार्फ शानदार विकल्प हैं। इनमें कई रंगों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन और शेड्स का आकर्षक ब्लेंड देखने को मिलता है। ब्लू-पिंक, ऑरेंज-यलो, पर्पल-ग्रीन, रेड-ब्लू और रेनबो कलर कॉम्बिनेशन वाले स्कार्फ इन दिनों ट्रेंड में हैं।
इसके अलावा प्लेन कलर, ड्यूल टोन और ओम्ब्रे डिजाइन भी मिल जाते हैं। जहां सिंगल कलर स्कार्फ सिंपल और एलिगेंट लुक देते हैं, वही ड्यूल टोन, ओम्ब्रे और रेनबो डिजाइन आउटफिट में मॉडर्न टच जोड़ते हैं। ये स्कार्फ सिंपल आउटफिट को भी आकर्षक बना देते हैं।
3.पोल्का डॉट डिजाइन हेयर स्कार्फ
क्लासिक फैशन पसंद करने वालों के लिए पोल्का डॉट डिजाइन फेवरेट रहा है। छोटे और बड़े गोल डॉट्स वाला यह पैटर्न आज भी फैशन ट्रेंड का हिस्सा बना हुआ है।
ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट के अलावा रेड, पिंक, नेवी ब्लू और पेस्टल शेड्स में भी यह डिजाइन बेहद स्टाइलिश नजर आता है। यह स्कार्फ कैजुअल, ट्रैवल और फेस्टिव लुक के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है।
4.ट्रांसपेरेंट हेयर स्कार्फ
अगर आप लाइट और एलिगेंट लुक पसंद करती हैं, तो ट्रांसपेरेंट हेयर स्कार्फ एक बेहतरीन चॉइस हो सकते हैं। ऑर्गेंजा, शिफॉन, नेट और अन्य हल्के फैब्रिक में मिलने वाले ये स्कार्फ अपनी सॉफ्ट फिनिश की वजह से काफी पसंद किए जा रहे हैं।
इनमें फ्लोरल प्रिंट, पर्ल वर्क, हल्की एंब्रॉयडरी, ग्लिटर डिजाइन और शीर पैटर्न जैसी कई आकर्षक वैरायटीज मिल जाती हैं। ये स्कार्फ एथनिक, इंडो-वेस्टर्न और वेस्टर्न, हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं।
5.चेक्स-स्ट्राइप्स हेयर स्कार्फ
सिंपल लेकिन मॉडर्न लुक पसंद करने वालों के लिए चेक्स और स्ट्राइप्स डिजाइन वाले हेयर स्कार्फ बेहतरीन विकल्प हैं। इनमें छोटे और बड़े चेक्स, वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स जैसे कई स्टाइलिश पैटर्न देखने को मिलते हैं।
ब्लैक-व्हाइट चेक्स, ब्लू-व्हाइट स्ट्राइप्स और पेस्टल शेड्स वाले डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। ऑफिस, कॉलेज, ट्रैवल और कैजुअल आउटिंग के लिए यह डिजाइन एक एवरग्रीन चॉइस माना जाता है।
6.बो डिजाइन हेयर स्कार्फ
अगर आप अपने हेयरस्टाइल को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो बो डिजाइन हेयर स्कार्फ आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। कुछ बो डिजाइन हेयर स्कार्फ में पर्ल, स्टोन, लेस या रफल डिटेलिंग भी देखने को मिल जाती है, जो इन्हें और ज्यादा आकर्षक बनाती है।
इसके साथ ही मार्केट में रेडीमेड बो डिजाइन वाले हेयर स्कार्फ भी आसानी से मिल जाते हैं। इनमें पहले से ही खूबसूरत बो डिजाइन जुड़ा होता है। सैटिन, सिल्क और ऑर्गेंजा जैसे फैब्रिक में भी ये स्कार्फ उपलब्ध हैं।
ऐसे करें स्टाइलिंग
हेयर स्कार्फ को आप कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं। खुले बालों में इसे हेडबैंड की तरह लगाकर एलिगेंट लुक पा सकती हैं। पोनीटेल में इसे रिबन की तरह, चोटी में बालों के साथ गूंथकर या बन के चारों ओर लपेटकर भी स्टाइल किया जा सकता है।
अगर आपको स्कार्फ बांधने में परेशानी होती है, तो मार्केट में मिलने वाले रेडीमेड हेयर स्कार्फ भी एक अच्छा विकल्प हैं। इनमें पहले से ही बो, नॉट या क्लिप डिजाइन होते हैं, जिससे इन्हें बालों में लगाना आसान हो जाता है और कुछ ही मिनटों में ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक पाया जा सकता है।