Honor X5ds Launch: Honor ने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना नया फोन Honor X5ds पेश किया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका रियर टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जो इसे इस सेगमेंट के बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है।
कंपनी ने फिलहाल इसे दक्षिण अफ्रीका के बाजार में लॉन्च किया है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP रियर कैमरा और Android 16 Go Edition जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
पीछे लगा है 2.01 इंच का टचस्क्रीन
Honor X5ds में पीछे की तरफ 2.01 इंच का सेकेंडरी LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 240 x 296 पिक्सल है।
इस छोटी स्क्रीन का इस्तेमाल रियर कैमरे से वन-टैप सेल्फी, कॉल अलर्ट देखने और म्यूजिक या अन्य मीडिया को कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है।
फोन के फ्रंट में 6.78 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। इसमें 720 x 1576 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की सामान्य ब्राइटनेस दी गई है।
50MP कैमरा और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग
फोटोग्राफी के लिए Honor X5ds के रियर पैनल पर 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर और 4x डिजिटल जूम मिलता है। कैमरे के साथ सिंगल LED फ्लैश भी मौजूद है।
रियर कैमरे से अधिकतम 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
Unisoc T610 प्रोसेसर और 4GB RAM
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T610 चिपसेट दिया गया है। इसमें दो Cortex-A75 और छह Cortex-A55 कोर हैं, जिनकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 1.8GHz है।
फोन में 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है।
खास बात यह है कि फोन में डेडिकेटेड थ्री-कार्ड स्लॉट मिलता है, जिसकी मदद से माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
6000mAh बैटरी और Android 16 Go Edition
Honor X5ds में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 Go Edition पर चलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G LTE, डुअल नैनो-SIM, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं।
फोन का वजन करीब 214 ग्राम है और इसका डायमेंशन 168.3 x 78.5 x 8.72mm है। डिवाइस को IP52 रेटिंग भी मिली है, जो धूल और पानी के छींटों से बेसिक सुरक्षा प्रदान करती है।
Honor X5ds की कीमत कितनी है?
Honor X5ds को दक्षिण अफ्रीका में Forest Green और Midnight Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ZAR 2,499 रखी गई है, जो करीब 150 डॉलर के बराबर है।
फिलहाल कंपनी ने भारत समेत अन्य बाजारों में फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। इसलिए Honor X5ds की भारत में कीमत और लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है।