Meta Pixel

एसएमएस-2 में 12 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु कर्म शिरोमणि सम्मान

Spread the love

भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएमएस-2) में कर्म शिरोमणि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएमएस-2 के मुख्य महाप्रबंधक श्री राजीव श्रीवास्तव उपस्थित रहे। समारोह में नवंबर 2025 से फरवरी 2026 की अवधि के दौरान उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए 12 कर्मचारियों को कर्म शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में श्री राजीव श्रीवास्तव ने सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्पादन गतिविधियों के दौरान सुरक्षित कार्यप्रणाली का पालन सर्वोपरि होना चाहिए। कर्मचारियों की सुरक्षा संयंत्र की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कर्मचारियों की उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति, समर्पण और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कार्यकुशलता एवं तकनीकी दक्षता के बल पर अनेक चुनौतियों को अवसरों में बदलकर महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। यह भिलाई इस्पात संयंत्र की सशक्त कार्यसंस्कृति और सामूहिक प्रयासों का प्रमाण है। 

समारोह में जूनियर इंजीनियर, सीसीएस, एसबीएस श्री लोकनाथ बघेल, ईए, सीसीएस, यांत्रिकी श्री पी.सन्मुख राव, ईए,  सीसीएस, विद्युत श्री राजेंद्र प्रसाद, ईए, सीसीएस, विद्युत श्री रमेश कांत सिन्हा,  जेईए,  सीसीएस, प्रचालन श्री ओंकार सिंह,  ईए, सीसीएस, प्रचालन श्री निशिकेश मून, चार्जमैन-कम-सीनियर टेक्नीशियन, सीएस, यांत्रिकी श्री प्रदीप कुमार सोम, ईए, सीसीएस, यांत्रिकी श्री जाकिर अली,  ईए, सीसीएस, एसबीएस श्री राम अवतार ठाकुर,  ईए, सीसीएस, प्रचालन श्री महावीर प्रसाद,  ईए सीएस, यांत्रिकी श्री त्रिनाथ सोम तथा जेईए, सीएस, प्रचालन श्री मनसा मांडवी को सम्मानित किया गया। इन कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता तथा परिचालन उत्कृष्टता में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मान प्रदान किया गया।  

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में एसएमएस-2 के महाप्रबंधक श्री सौरभ जैन, श्री के. राजकुमार, श्री एस. देबसिकदर, श्री एन.के. देथे एवं श्री एस.के. मलिक तथा उप महाप्रबंधक श्री नितिन अग्निहोत्री उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, मुख्य महाप्रबंधक सचिवालय के श्री संजीव सिंह एवं अन्य कर्मचारी भी समारोह में शामिल हुए। अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सम्मानित कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।

कर्म शिरोमणि सम्मान जैसे आयोजन समर्पित कर्मचारियों के योगदान को पहचान देने के साथ-साथ कार्यस्थल पर सुरक्षा, उत्कृष्टता और निरंतर सुधार की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। ऐसे प्रयास कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन करने, टीम भावना को मजबूत बनाने तथा संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (मानव संसाधन- स्टील जोन-2) श्री सिकंदर इंदोरिया, अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी (एएलडब्ल्यूओ), कार्मिक विभाग, स्टील जोन-2 श्री के.डी. बघेल एवं श्री आर.के. ठाकुर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *