दीपावली-छठ त्योहार के दौरान बाजारों में खरीदारी करने जाने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए दुर्ग पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। जिले में 100 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, 50 से अधिक बाइक से पुलिस की विशेष टीम शहर और आसपास के इलाकों में लगातार गश्त करेगी। सराफा बाजार में आम कपड़ों में पुलिसकर्मी और हथियारों से लैस जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।
बाजारों में चोरी, लूटपाट और उठाईगिरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी की है। त्योहारों में बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ ही सोने-चांदी के कारोबार और नकदी का लेन-देन भी बढ़ जाता है। ऐसे में पुलिस ने बाजारों के साथ रिहायशी इलाकों में भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी की है।
देखिए इन तस्वीरों को…
50 से ज्यादा बाइक से शहर में होगी गश्त दुर्ग पुलिस की विशेष टीम के 50 से अधिक जवान बाइक से पेट्रोलिंग करेंगे। ये जवान शहर के प्रमुख बाजारों, कॉलोनियों, आवासीय इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार घूमकर निगरानी रखेंगे। सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग दल बनाए गए हैं। इनके लिए क्षेत्र के हिसाब से जिम्मेदारी तय की गई है, ताकि किसी भी इलाके में पुलिस की कमी न रहे।
पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध लोगों और वाहनों पर नजर रखी जाएगी। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या शिकायत मिलने पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी। इससे बाजारों के साथ उन इलाकों में भी सुरक्षा बनी रहेगी, जहां त्योहारों के दौरान लोग घरों से बाहर खरीदारी के लिए जाते हैं।
सराफा बाजार में सादे कपड़ों में रहेंगे पुलिसकर्मी त्योहारों के दौरान सराफा बाजार में खास निगरानी रखी जाएगी। यहां आम कपड़ों में पुलिसकर्मियों के साथ हथियारों से लैस जवान भी तैनात रहेंगे। आम कपड़ों में रहने वाले पुलिसकर्मी बाजार में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों और उनकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। वहीं, हथियारों से लैस जवान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसके अलावा प्रमुख बाजारों और बड़े व्यावसायिक इलाकों में भी अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस का ध्यान चोरी, लूटपाट, उठाईगिरी और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने पर रहेगा। व्यापारियों और खरीदारी करने आने वाले लोगों को सुरक्षित माहौल देने के लिए बाजारों के आसपास भी निगरानी की जाएगी।
प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस की ड्यूटी त्योहारों में बाजारों और मुख्य सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस की भी विशेष ड्यूटी लगाई गई है। जवान प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले रास्तों पर तैनात रहेंगे। उनकी जिम्मेदारी वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने की होगी, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। आपातकालीन वाहनों के लिए भी रास्ता खाली रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारी खुद करेंगे सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और राजपत्रित अधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। बाजारों, सराफा क्षेत्र और प्रमुख रास्तों पर पुलिस बल की तैनाती की निगरानी की जाएगी। जरूरत के अनुसार जवानों की संख्या और गश्त के क्षेत्रों में बदलाव भी किया जा सकेगा।
एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा का कहना है कि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी थाना क्षेत्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की परेशानी होने पर नागरिक तत्काल पुलिस को सूचना दे सकते हैं।