Meta Pixel

महानदी तट पर जगमगाया नवापारा-राजिम : MLA रोहित साहू ने ‘एक दीया आशीर्वाद का’ अभियान के तहत की भव्य गंगा आरती

Spread the love

राजिम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत नवापारा-राजिम के नेहरू घाट स्थित महानदी तट पर भव्य गंगा आरती और दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘एक दीया आशीर्वाद का’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक इंद्र कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान नेहरू घाट पर बड़ी संख्या में दीप जलाए गए। दीपों से रोशन महानदी का तट आकर्षण का केंद्र बन गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पंडितों ने पूजा-अर्चना कर महानदी की आरती की। शंखनाद और भक्ति गीतों से घाट का वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजन के अंत में आतिशबाजी भी की गई।

विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की
विधायक इंद्र कुमार साहू ने महानदी तट पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए देश और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान विधायक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले वर्षों में विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उनके अनुसार केंद्र सरकार ने विकास कार्यों को जनभागीदारी से जोड़ते हुए गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग सहित विभिन्न वर्गों के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं।

केंद्र सरकार की योजनाओं का किया उल्लेख
विधायक ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और पीएम सूर्य घर योजना सहित केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। साथ ही सड़क, रेल, बिजली, स्वास्थ्य, डिजिटल कनेक्टिविटी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। विधायक ने मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

‘एक दीया आशीर्वाद का’ सेवा और संकल्प का प्रतीक
भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को केवल उत्सव तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसे सेवा, संकल्प और जनकल्याण की भावना से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि ‘एक दीया आशीर्वाद का’ अभियान इसी भावना को दर्शाता है।

ये वरिष्ठ लोग रहे मौजूद 
मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय, अशोक गंगवाल, जनक कंसारी, प्रसन्न शर्मा, महामंत्री सिंटू जैन, उपाध्यक्ष धीरज साहू, मनीष देवांगन, पार्षद रवि साहू, लोमेश्वरीसाहू, पूजा कंसारी, जीना निषाद, निर्मला साहू एल्डरमैन, गुलाब राव, नवल साहू, कन्हैया साहू, देवेंद्र सेन, धनमती साहू, तनु मिश्रा, साधना सौरज, माधुरी साहू, हर्षा कंसारी, किरण सोनी, उमा कंसारी, संतोषी कंसारी, जनपद सभापति वर्षा मिश्रा, ढिलन कावले, पूजा सायरानी, गीता राजपूत, चंद्रिका साहू, प्रेम साधवानी, संजीव सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित मेघवानी, बब्बू जगवानी, मुकेश निषाद, अग्नि यादव, राजेश यादव, गिरधारी अग्रवाल, संतोष मखीजा, मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *