Meta Pixel

NEET UG Counselling 2026 शुरू: रजिस्ट्रेशन से पहले तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज, छोटी गलती भी बिगाड़ सकती है एडमिशन

Spread the love

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG Counselling 2026 के पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब MBBS, BDS, 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ), AIIMS, JIPMER, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, डीम्ड यूनिवर्सिटी समेत अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है, लेकिन रजिस्ट्रेशन से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखना बेहद महत्वपूर्ण है। सीट आवंटन के बाद कॉलेज में रिपोर्टिंग के दौरान मूल प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा। ऐसे में किसी भी दस्तावेज की कमी या जानकारी में गलती प्रवेश प्रक्रिया पर असर डाल सकती है।

आवेदन से पहले रखें इन बातों का विशेष ध्यान

MCC ने उम्मीदवारों को आवेदन भरने से पहले कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है—

  • सभी मूल दस्तावेज पहले से व्यवस्थित रखें।
  • आवेदन में नाम, जन्मतिथि और श्रेणी जैसी जानकारी प्रमाणपत्रों के अनुसार ही भरें।
  • सभी दस्तावेजों में दर्ज व्यक्तिगत विवरण एक-दूसरे से मेल खाना चाहिए।
  • आवेदन करने से पहले MCC का सूचना बुलेटिन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • अंतिम सबमिट करने से पहले पूरी आवेदन प्रक्रिया की दोबारा जांच जरूर करें।

कॉलेज रिपोर्टिंग के समय कौन-कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी?

सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों के साथ उनकी सत्यापित फोटोकॉपी भी जमा करनी होगी। इसके लिए निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें—

  • MCC द्वारा जारी Seat Allotment Letter
  • NEET UG 2026 Admit Card
  • NEET UG 2026 Score Card / Rank Letter
  • जन्मतिथि प्रमाणपत्र (यदि 10वीं की मार्कशीट में जन्मतिथि दर्ज नहीं है)
  • 10वीं का प्रमाणपत्र
  • 12वीं (10+2) का प्रमाणपत्र
  • 12वीं की मार्कशीट
  • आवेदन में उपयोग किए गए फोटो जैसे 8 पासपोर्ट साइज फोटो
  • वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)
  • OCI, PIO या विदेशी नागरिक होने पर संबंधित प्रमाणपत्र

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार रखें ये अतिरिक्त प्रमाणपत्र

आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज भी साथ रखने होंगे—

  • SC/ST प्रमाणपत्र (सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी)
  • OBC-NCL प्रमाणपत्र (केंद्र सरकार के निर्धारित प्रारूप में)
  • EWS आय एवं संपत्ति प्रमाणपत्र
  • PwD पात्रता प्रमाणपत्र (अधिकृत मेडिकल असेसमेंट बोर्ड द्वारा जारी)

दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद ही मिलेगा प्रवेश

कॉलेज में रिपोर्टिंग के दौरान सभी मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यदि किसी प्रमाणपत्र में त्रुटि, जानकारी में असंगति या आवश्यक दस्तावेज की कमी पाई जाती है, तो उम्मीदवार का प्रवेश प्रभावित हो सकता है।

इसीलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले सभी प्रमाणपत्रों की अच्छी तरह जांच कर लें और उनकी कई फोटोकॉपी भी पहले से तैयार रखें, ताकि एडमिशन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *