Meta Pixel

Oppo F35 5G सीरीज भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग से लैस; कीमत ₹38,999 से शुरू

Spread the love

टेक डेस्क। Oppo ने भारतीय बाजार में Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। दोनों मॉडल में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Oppo F35 5G की शुरुआती कीमत ₹38,999 और F35 Pro 5G की शुरुआती कीमत ₹45,999 रखी गई है।

Oppo F35 5G में क्या खास?

Oppo F35 5G में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में 100% DCI-P3 कलर गैमट और 1,000Hz टच सैंपलिंग रेट भी दिया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। स्मार्टफोन ColorOS 16 पर चलता है।

फोटोग्राफी के लिए रियर में 50MP मुख्य कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 50MP कैमरा मिलता है।

फोन का वजन करीब 205 ग्राम है और इसे IP69K रेटिंग के साथ पेश किया गया है। इसमें मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और 4,300mm² का SuperCool वेपर चैंबर भी दिया गया है।

F35 Pro 5G में बड़ा डिस्प्ले और बेहतर कैमरा

Oppo F35 Pro 5G में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो FHD+ रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी HBM ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है और टच सैंपलिंग रेट 4,000Hz तक बताया गया है।

Pro मॉडल में UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है और यह ColorOS 16.5 पर काम करता है। इसके कैमरा सेटअप में OIS के साथ 50MP मुख्य कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। फोन में डुअल-व्यू वीडियो फीचर भी दिया गया है।

F35 Pro 5G का वजन करीब 210 ग्राम है। इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी कई प्रोटेक्शन रेटिंग दी गई हैं। Rainstorm Touch और वन-टच वॉटर इजेक्शन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

कूलिंग के लिए Pro मॉडल में 5,000mm² का वेपर चैंबर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C और डुअल सिम सपोर्ट मिलता है।

दोनों फोन की कीमत

Oppo F35 5G

  • 6GB + 128GB — ₹38,999
  • 8GB + 128GB — ₹42,999

Oppo F35 Pro 5G

  • 6GB + 128GB — ₹45,999
  • 8GB + 128GB — ₹49,999
  • 8GB + 256GB — ₹54,999

F35 5G को Wave Blue, Mist Pink और Titanium Grey रंगों में खरीदा जा सकता है। F35 Pro 5G Sunrise Orange, Wave Blue और Twilight Brown कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

दोनों स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और इन्हें Oppo India की वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart से भी प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *